sportsjharkhand.com टीम रांची sportsjharkhand.com टीम
रांची
कुश्ती के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी 19 वर्षीय विशाल कुमार (शर्मा) की जयपाल सिंह स्टेडियम स्थित कुश्ती संघ कार्यालय के बाथरूम में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में असामयिक मौत ने झारखंड के खेल जगत को झकझोर कर रख दिया है। पांच मिनट में लौटने की बात कह कर घर से निकला विशाल फूलबाबा आश्रम से होता हुआ जब जयपाल सिंह स्टेडियम पहुंचा तो अपने दोस्त से मिलने पहले तल्ले पर गया और कहा कि चलो आज आॅफिस (कुश्ती संघ) खोलते हैं। दोस्त के इनकार के तुरंत बाद विशाल के फोन की घंटी बजी और वो सीढ़ियों से सरपट दौड़ते हुए मौत को गले लगा बैठा। विशाल की अस्वाभाविक मौत अपने पीछे कई सवाल छोड़ गयी है।
जिनका जवाब मिलना शेष है
1.विशाल के फोन पर आखिरी काॅल किसका आया, जिसके बाद विशाल दौड़ता हुआ आॅफिस खोलने जा पहुंचा
2.जब पूरे स्टेडियम परिसर में चार इंच पानी जमा था तो आॅफिस खोलने की जल्दबाजी क्यों थी ? क्या किसी आदमी ने दवाब बनाया था ?
3.विशाल के पास आॅफिस की चाभी कहां से आयी ?
4.आॅफिस की चाभी हमेशा किसके पास रहती है ?
5.क्या वो राष्ट्रीय स्तर खिलाड़ी होने के बाद आॅफिस की साफ-सफाई या रख-रखाव का भी काम करता था ?
6.घर से पांच मिनट में लौटने की बात कह कर निकला विशाल फूलबाबा आश्रम किसके कहने पर पहुंचा ?
7.संघ के एक पदाधिकारी ने मीडियाकर्मियों को बताया कि करंट लगने से मौत हो गयी, अगर ये सच है तो करंट कहां से आया ?
8.अगर करंट से मौत हुई तो मौत के बाद की एक तस्वीर में विशाल के मुंह से झाग जैसा पदार्थ निकलता हुआ क्यों दिख रहा है ?
9.घटना के बाद पहुंचे लोगों ने बताया कि विशाल के एक हाथ में जले तार के निशान थे, अगर ये सच है तो वो तार पुलिस की तफतीश के दौरान संघ कार्यालय परिसर में कहीं नजर क्यों नहीं आया ?
10.जब पूरे परिसर में पानी जमा था तो विशाल बाथरूम में क्यों गया ?
11.क्या बाथरूम की खिड़की से पानी बाहर निकालने की कोई कोशिश में हादसा हुआ ?
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत