Sports Jharkhand
JSA हॉकी : उद्घाटन मैच में फ्रेंड्स क्लब B जीता
sportsjharkhand.com टीम रांची
21:31:53

sportsjharkhand.com टीम

जमशेदपुर

जमशेदपुर स्पोर्टिंग एसोसिएशन (JSA) के तत्वावधान में सोमवार से शुरू हुई ओपन हॉकी आमंत्रण प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में फ्रेंड्स क्लब B, परसुडीह ने  DBMS इंग्लिश स्कूल CH एरिया को 9-0 के बड़े अंतर से हराया। टीम की ओर से थॉमस कंडुलना ने दो जबकि सुशील, सुरेश, अनमोल, रामकिशोर और आंद्रेस ने एक-एक गोल किये। सोमवार को खेले गए अन्य मुकाबलों में भारत मुंडा समाज A ने जयपाल सिंह मुंडा क्लब को 5-0 से,   भारत मुंडा समाज A ने DBMS कदमा को 8-0 से और नवल टाटा अकादमी ने जमशेदपुर फ्रेंड्स क्लब को 9-0 से हराया। 

इससे पहले नवल टाटा हॉकी अकादमी में टाटा पिगमेंट्स के MD शुभेन चौधरी व विशिष्ट अतिथि ओलंपियन मनोहर टोप्प्नो ने प्रतियोगिता का उद्घाटन खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर आशीष कुमार, जी एम शरण, फ्रांसिस ज़ेवियर, JSA महासचिव व हॉकी सब कमिटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।