sportsjharkhand.com टीम रांची sportsjharkhand.com टीम
रांची
11-12 साल के स्कूली बच्चों के साथ पटना पाइरेट्स के स्टार रेडर मोनू गोयत और विशाल माने ने बुधवार को खूब मस्ती की। मौका था कांके रोड स्थित गांधीनगर क्लब हाउस में केबीडी जूनियर्स रांची के लांचिंग कार्यक्रम सह क्वार्टर फाइनल ड्राॅ का। दोपहर 12 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में मोनू गोयत और विशाल माने ने केबीडी जूनियर्स के खिलाड़ियों के साथ इंटरैक्ट किया और बच्चों ने भी खूब सवाल पूछे। कुछ सवाल ऐसे कि मोनू और विशाल माने भी दांतों तले अंगुली चबाने लगे। केबीडी जूनियर्स प्रतियोगिता के लिए ड्राॅ भी निकाला गया जिसमें रांची के आठ स्कूलों के बीच नाॅक आउट स्तर पर मुकाबला खेला जाएगा। सभी कप्तानों के साथ दोनों खिलाड़ियों ने फोटो खिंचाए और साथ ही सभी टीमों के साथ भी अलग-अलग फोटो खिंचाए। स्कूली बच्चों में केबीडी जूनियर्स प्रतियोगिता को लेकर काफी उत्साह दिख रहा है।
क्या है केबीडी जूनियर्स ?
छोटे-छोटे बच्चों को कबड्डी की बारिकियों से अवगत कराने और बच्चों के बीच खेल की लोकप्रियता को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही प्रतियोगिता। देश के बारह शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरू, लखनउ, हैदराबाद, अहमदाबाद, पूणे, नागपुर, सोनीपत, जयपुर और रांची में आयोजित की जा रही है। केबीडी जूनियर्स के मैच 5-5 मिनट के दो हाफ में खेला जाता है और रेड की अवधि 20 सेकेंड होती है।
ये आठ स्कूली टीमें भिड़ेंगी केबीडी जूनियर्स के खिताब के लिए
रांची से डीएवी हेहल, डीएवी गांधीनगर, विकास विद्यालय, सेवेन्थ डे एडवेंटिस, मनन विद्या स्कूल, आरटीसी स्कूल, ज्ञानोदय मध्य विद्यालय और कैंब्रियन स्कूल रातू की टीमें भाग लेंगी। स्कूली टीमों के बीच मुकाबला 17 सितंबर को होटवार स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में खेली जाएगी। पहले क्वार्टर फाइनल में मनन विद्या बनाम आरटीसी स्कूल, दूसरे क्वार्टर फाइनल में विकास विद्यालय बनाम डीएवी गांधीनगर, तीसरे क्वार्टर फाइनल में ज्ञानोदय बनाम कैंब्रियन तथा चैथे क्वार्टर फाइनल में सेवेंथ डे एडवेंटिस और डीएवी हेहल आमने-सामने होंगे। मैच का प्रसारण स्टार स्पोट्र्स पर सोमवार को 7.30 से 10 बजे रात तक किया जाएगा।
गायक मोहित चैहान गाएंगे राष्ट्रगान
15 सितंबर को जब रांची में प्रो कबड्डी लीग का उद्घाटन मैच पटना पाइरेट्स और तेलुगू टाइटंस के बीच खेला जाएगा उससे ठीक पहले बाॅलीवुड के गायक मोहित चैहान राष्ट्रगान गाएंगे।
बच्चों के बीच आकर पूरी थकान दूर हो गयी, उनके साथ हम भी छोटे बच्चे बन गए। बच्चों के साथ जब आप होते हैं एनर्जी मिलती है, खर्च नहीं होती।
विशाल माने, खिलाड़ी पटना पाइरेट्स
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत