sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की संविधान की धारा 28.3 के उल्लंघन के मामले में दिल्ली ओलंपिक संघ (DOA) की कड़ी कार्रवाई से पूरे देश में हड़कंप मचा हुआ है। DOA ने 16 सितंबर को दिल्ली जिम्नास्टिक संघ की मान्यता IOA के संविधान की धारा 28.3 के उल्लंघन के आरोप में समाप्त कर दी। sportsjharkhand.com को मिली जानकारी के अनुसार 2019 के प्रथमार्द्ध में पूर्व खेल प्रशासक डॉ प्रेम चंद कश्यप ने DOA अध्यक्ष को पत्र लिखकर गुरु सतपाल सिंह के खिलाफ शिकायत की थी कि वे (गुरु सतपाल सिंह) दिल्ली हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष के साथ दिल्ली जिम्नास्टिक संघ के भी अध्यक्ष बने हुए हैं। जो भारतीय ओलंपिक संघ की उपरोक्त धारा का खुल्लमखुल्ला उल्लंघन है। आरोपों के साथ IOA से RTI द्वारा मिले दस्तावेजों की प्रति भी लगाई गई थी। इस कार्रवाई को लेकर IOA दो गुटों में बंटा हुआ दिख रहा है। एक पक्ष इस विषय पर कार्रवाई के मूड में नहीं था जबकि दूसरा पक्ष कार्रवाई का पक्षधर। इस पंडेरा बॉक्स के खुल जाने से राज्य ओलंपिक संघों में कई खेल संघों में पदधारी बन कर मज़ा लूटनेवालों का मज़ा किरकिरा हो गया है।
DOA ने ऐसे की कार्रवाई
मामला संज्ञान में आने के बाद DOA ने गुरु सतपाल को 3 जुलाई को शो-कॉज़ भेजा। कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद 10 जुलाई को DOA के AGM में भी मुद्दा उठा और कार्रवाई के लिए अध्यक्ष कुलदीप वत्स को अधिकृत किया गया। अध्यक्ष ने 3 सदस्यीय कमिटी बनाई। कमिटी ने अपनी रिपोर्ट सौंपी। एक और शो-कॉज किया गया। चिट्ठी लौट आई। इसके बाद कमिटी की रिपोर्ट और अध्यक्ष-सचीव के लापरवाह बर्ताव के आधार पर गुरु सतपाल की अध्यक्षता व राम दुलारे के महासचिव वाली जिम्नास्टिक संघ को भंग कर दी गई। 5 सदस्यीय एडहॉक कमिटी बनाई गई है जो जल्द ही दिल्ली जिम्नास्टिक संघ का चुनाव नियमानुकूल तरीके से सम्पन्न कराएगी। इस कार्रवाई को लेकर IOA दो गुटों में बंटा हुआ दिख रहा है। एक पक्ष इस विषय पर कार्रवाई के मूड में नहीं था जबकि दूसरा पक्ष कार्रवाई का पक्षधर। इस पंडेरा बॉक्स के खुल जाने से राज्य ओलंपिक संघों में कई खेल संघों में पदधारी बन कर मज़ा लूटनेवालों का मज़ा किरकिरा हो गया है।
कार्रवाई दिल्ली में, गूंज झारखंड समेत पूरे देश में
इस कार्रवाई की गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है क्योंकि लगभग हर ओलंपिक संघ में एक-एक पदाधिकारी कई-कई खेल संघों में वर्षों से जमे हैं। झारखंड की बात करें तो इस नियम को तोड़ने की होड़ सी मची है। ज्यादातर मठाधीश नियमों को ताक पर रखकर कई-कई खेल संघों के पदाधिकारी बन बैठे हैं। नियमों के आधार पर कार्रवाई हो तो कई की रोजी-रोटी पर आफत आ जायेगी। झारखंड के निम्न पदाधिकारी इसकी जद में आएंगे
1. आर के आनंद : वॉलीबॉल, जिम्नास्टिक, भारत्तोलन व लॉन बॉल संघ के अध्यक्ष
2. मधुकांत पाठक : एथलेटिक्स, साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष, लॉन बॉल के महासचिव
3. एस एम हाशमी : खो-खो तथा केनोइंग-कयाकिंग के अध्यक्ष
4. अनिल जायसवाल : लूज के अध्यक्ष, वेटलिफ्टिंग के महासचिव
5. शैलेन्द्र पाठक : डेकाथलान के अध्यक्ष, साइकिलिंग के महासचिव
6. जय कुमार सिन्हा : टीटी और फेंसिंग संघ में महासचिव
7. भोलानाथ सिंह : कुश्ती व हॉकी के अध्यक्ष
8. केके सिंह : कराटे, रग्बी, याचिंग व रोइंग के महासचिव
इसके अलावा शिवेंदु दुबे, सुरेश कुमार, संजेश मोहन ठाकुर समेत लगभग आधे दर्जन पदाधिकारी एक से ज्यादा संघ में पदाधिकारी हैं।
क्या कहती है IOA संविधान की
धारा 28.3
IOA के संविधान की धारा 28.3 राज्य ओलंपिक संघों के संदर्भ में है और कहती है
No Office Bearer of One Sports Association in a State will be a member of another State Sports Association.
मतलब साफ है कि राज्य में किसी भी एक खेल संघ का पदाधिकारी (अध्यक्ष, सचिव/महासचिव और कोषाध्यक्ष) किसी भी अन्य राज्य खेल संघ का सदस्य नहीं बन सकता है।
गुरु तो निकाल दिए गए, अब गुरुघंटालों की बारी
IOA नियमों के प्रतिकूल काम करने के आरोप में तो गुरु सतपाल का विकेट गिर चुका है। अब बारी गुरुघंटालो की है जो देश के लगभग हर राज्य ओलंपिक संघ तक फैले हैं। देखना है इस आग में कितने गुरुघंटालो की पद स्वाहा हो जाते हैं।
कुश्ती के खिलाड़ी-गुरु रहे सतपाल सिंह बने हैंडबॉल-जिम्नास्टिक के अध्यक्ष !
1974 व 1982 के एशियाई खेलों में कुश्ती के पदक विजेता, अर्जुन-द्रोणाचार्य अवार्डी व डबल ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार के कोच-ससुर गुरु सतपाल आखिर कुश्ती को छोड़कर क्यों दिल्ली हैंडबॉल व जिम्नास्टिक संघ के अध्यक्ष बने ? क्या कुश्ती के गुरु के लिए कुश्ती संघ में कोई जगह नहीं है ?
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत