Sports Jharkhand
दीदी नीलम आनंद स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब कुणाल स्पोर्टिंग गाड़ी होटवार ने जीता 
sportsjharkhand.com टीम रांची
20:22:48


धर्म टोप्पो व सूरज के शानदार मैदानी गोल की बदौलत कुणाल स्पोर्टिंग गाड़ी होटवार ने दीदी नीलम आनंद स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मुंडा ब्रदर्स ईद पाहन टोली को 2-0 से हराकर खिताब जीत लिया। विजयी टीम की ओर से धर्म टोप्पो ने मैच के 32वें मिनट में और सूरज ने 65वें मिनट में गोल किया। मध्यांतर तक कुणाल स्पोर्टिंग की टीम 1-0 से बढ़त बनाये हुए थी। फाइनल समाप्ति के बाद कुणाल स्पोर्टिंग गाड़ी होटवार को 51000 रुपये नकद, शिल्ड एवं जर्सी मुख्य अतिथि साहेब श्री हरीन्द्रानंद द्वारा प्रदान किया गया। उपविजेता टीम पाहन टोली ईद को 31000 रुपये नकद, शिल्ड व जर्सी पुरस्कार स्वरूप दिया गया। तीसरे स्थान पर रहे बरियातू स्पोर्ट्स अकादमी व चौथे स्थान पर रहे ब्रदर्स एफ सी टुंगरीटोला विकास को क्रमशः5500 रुपये व 4500 रुपये नकद के साथ शील्ड दिया गया। शिव शिष्य परिवार, गुरगाई (ओरमांझी)के मार्गदर्शन में दीदी नीलम आनंद स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन विवेकानंद यूथ क्लब ग्राम पंचायत जयडीहा की देखरेख में सम्पन्न हुआ। 

पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान मुख्य अतिथि शिव शिष्यता के जनक और संस्था के संस्थापक साहेब श्री हरीन्द्रानंद जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में रामेश्वर मंडल अध्यक्ष, शिव शिष्य परिवार, बरखा सिन्हा, अध्यक्षा, शिव शिष्य हरीन्द्रानंद फ़ाउंडेशन, अर्चित आनन्द, मुख्य सलाहकार, शिव शिष्य परिवार, परिजात परिमल, निदेशक पेटसी, उपेंद्र तिवारी, सचिव, तैराकी संघ, राजन कुमार, निदेशक मांउट इंडिया, शिव कुमार विश्वकर्मा उपाध्यक्ष, शिव शिष्य परिवार एवं निवास कुमार द्वारा खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरित किया। 



इन्हें मिला पुरस्कार


प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट : मेंडिस, कुणाल स्पोर्टिंग 

मैन ऑफ द फाइनल : धर्म टोप्पो, कुणाल स्पोर्टिंग 

बेस्ट हाफ ऑफ द टूर्नामेंट : सूरज, कुणाल स्पोर्टिंग 

बेस्ट गोल कीपर ऑफ द टूर्नामेंट : राकेश, पाहन टोली 

बेस्ट डिफेंडर ऑफ द टूर्नामेंट : पवन कुमार महतो, पाहन टोली 



आयोजन में रही अग्रणी भूमिका


प्रतियोगिता के सफल संचालन में आयोजन समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार महतो, सचिव रमेश कुमार महतो, उपाध्यक्ष दिनेश करमाली, संरक्षक विनोद बेदिया मुखिया ग्राम पंचायत जयडीहा, नवीन कुमार, उप मुखिया जयडीहा, कामेश्वर बेदिया, दिलीप मुंडा, संतोष नायक, नीलांबर खरवार, रामप्रसाद बेदिया ग्राम प्रधान गणेशपुर , प्रदीप मुंडा, दीपक नायक,जयवीर बेदिया, रामप्रसाद सिंह ,श्रवण सिंह, प्रवेश भोगता, विपत करमाली, अमरनाथ भोगता रामराज महतो, जोगेश्वर गंझू, संतोष गुप्ता का सराहनीय भूमिका रही।