Sports Jharkhand
इलेक्टोरल अफसर साहेब ध्यान रखिये इन गलतियों के कारण भद्द आपकी पिटेगी JSCA की नहीं 
sportsjharkhand.com टीम रांची
16:20:02

sportsjharkhand.com टीम

रांची


JSCA के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह द्वारा पत्र लिखे जाने के 24 घंटे के अंदर ही JSCA ने अपनी वेबसाइट पर सदस्यों की तस्वीर लगी एक नई सूची जारी की है। इस सूची में क्रमांक संख्या, सदस्यता संख्या, तस्वीर व नाम दर्ज है। लेकिन सूची के जारी होते ही सवाल खड़े होने लगे। क्रमांक संख्या 10 व सदस्यता संख्या 1019 तथा क्रमांक संख्या 514 व सदस्यता संख्या 1777 पर चिपकी हुई तस्वीर एक ही शख्स की है। नाम है क्रमशः Singh, B. K. और Singh, Binay Kumar. दो अलग-अलग लोग होने के बावजूद एक ही तस्वीर लगाना मानवीय भूल है या किसी के द्वारा जानबूझकर की गई गलती ?  पता हो कि JSCA के आजीवन सदस्यों में दो बिनय कुमार सिंह हैं एक HEC रांची निवासी जिन्होंने क्रिकेट स्टेडियम के लिए हुए करार में HEC की ओर से हस्ताक्षर किए और दूसरे हैं धनबाद ज़िला क्रिकेट संघ के सचिव बिनय कुमार सिंह। यही नहीं इस लिस्ट में लगभग डेढ़ दर्जन से ज्यादा सदस्यों की तस्वीर भी गायब है। मात्र 654 सदस्यों के होने पर इस तरह का दुहराव व तस्वीरों का गायब होना अच्छे संकेत नहीं दे रहा।

शिव बसंत जी इस तरह-तरह की छोटी-छोटी गलतियों से भद्द इलेक्टोरल अफसर की हैसियत से आपकी और आपके ऑफिस (अगर हो तो) की पिटेगी, JSCA की नहीं ! क्योंकि समस्त चुनावी व्यवस्था की जिम्मेवारी इलेक्टोरल अफसर की हैं ना कि JSCA की। JSCA के संविधान के क्लॉज़ 33 (ii) के अनुसार


The Electoral officer shall oversee and supervise the entire election process including scrutiny of the electoral rolls, ................


मतलब साफ है कि इलेक्टोरल  अफसर को चुनाव से जुड़े समस्त पहलुओं को देखना है जिसमें मतदाता सूची का प्रकाशन व उसकी जांच भी शामिल है। फिर बगैर जांच के सूचियां प्रकाशित कैसे हो गईं ? और अगर जांच हुई तो गलतियां कैसे रह गईं ?जवाब तो मिलना ही चाहिए।