sportsjharkhand.com टीम रांची sportsjharkhand.com टीम
रांची
होटवार स्थित हरवंश टाना भगत स्टेडियम प्रो कबड्डी लीग की मेजबानी के लिए पूरी तरह सजधज कर तैयार हो गया है। पिछले एक सप्ताह से स्टेडियम को प्रो कबड्डी लीग के अनुसार रौशनी, मैट और वीआइपी व वीवीआइपी के बैठने की जगह को ठीक-ठाक करने का काम चल रहा था। बुधवार को बचे-खुचे सारे काम लगभग निपटा लिए गए हैं। प्रो कबड्डी के लिए विशेष तौर पर लगायी गयी हैंगर लाइट भी पूरी तरह फिट कर ली गयी और उसका ट्राॅयल भी सफल रहा। बुधवार को दोपहर में ही टाॅयल के वक्त पूरा स्टेडियम स्पेशल लाइट्स की रौशनी से जगमगा उठा। प्लेंइंग एरिना और उसके आसपास के क्षेत्र में मैट पूरी तरह बिछा दिया गया है।
मेहमाननवाजी में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं बरती जाएगी। तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं, छोटे-मोटे दो-चार काम बचे हैं। वो भी कल सुबह तक निपटा लिए जाएंगे।
विपीन सिंह, सदस्य, आयोजन समिति
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत