Sports Jharkhand
रांची वनडे : 700 से 4 हजार तक के टिकट
sportsjharkhand.com टीम रांची
23:25:19

जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 26 अक्तूबर को होनेवाले भारत-न्यूजीलैंड चौथे वनडे के लिए सबसे कम 700 रुपये के टिकट होंगे। वहीं टिकट का अधिकतम 4000 रुपये होने की संभावना है। जेएससीए के सदस्यों और रजिस्टर्ड क्लबों को टिकट 22 अक्तूबर को दिया जायेगा। आम लोगों को संभवतः 23 अक्टूबर से टिकट मिलेगा। रांची में मैच देखने के लिए क्रिकेट प्रेमियों को कम से कम 700 रुपये खर्च करने होंगे। इसके अलावा 900, 1000 और 1200 के टिकट भी मिलेंगे. विंग ए से लेकर विंग डी तक के टिकट के रेट जारी कर दिये गये हैं। इसके अलावा नार्थ पावेलियन और साउथ पावेलियन के टिकट भी जारी कर दिये गये हैं। जिनकी कीमत दो हजार से चार हजार रुपए तक है।


विंग ए
अपर700
लोअर900

विंग बी
अपर1000
लोअर1200

विंग सी
अपर700
लोअर900

विंग डी
लोअर1200
स्पाइस बक्स1000

नार्थ पावेलियन
प्रीमियम टैरेंस2000
कॉरपोरेट बक्स2500
जेएससीए प्रेसीडेंट इनक्लोजर4000
हॉस्पीटीलिटी बक्स4000

साउथ पावेलियन
डोनर इनक्लोजर1200
कॉरपोरेट सलून3000
लक्जरी पार्लर4000