sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) ने पिछले कुछ वर्षों में अतिथि देवो भवः को इस कदर आत्मसात किया है कि झारखंड की सभी क्रिकेट टीमों में कम से कम एक-दो अतिथि खिलाड़ियों को जगह दी गयी है। ताजा मामला सोमवार को विजय मर्चेंट ट्राॅफी (अंडर-16) के लिए घोषित झारखंड टीम में मौजूद अतिथि खिलाड़ियों से जुड़ा है। JSCA सचिव देवाशीष चक्रवर्ती के हस्ताक्षर से जारी टीम में 15 खिलाड़ी शामिल हैं, इनमें से कम से कम, जी हां कम से कम दो खिलाड़ी आर्यन हुड्डा और प्रज्ञा शर्मा बाहरी हैं। sportsjharkhand.com को मिली पुख्ता जानकारी के अनुसार आर्यन हुड्डा और प्रज्ञा शर्मा दिल्ली के रहनेवाले हैं। वैसे JSCA के दस्तावेजों में आर्यन हुड्डा झारखंड के खूंटी से खेलते हैं और प्रज्ञा शर्मा लोहरदगा से। ये दोनों खिलाड़ी ना तो झारखंड के स्कूल-काॅलेज में पढ़ते हैं ना ही इनके माता-पिता झारखंड में नौकरी/व्यवसाय करते हैं। JSCA के नियमों के अनुसार दोनों खिलाड़ियों का चयन नहीं हो सकता है, लेकिन इनका चयन टीम में हो गया।
(इससे जुड़ी खबर से sportsjharkhand.com ने पहले भी आपको जेएससीए में ओवर एज से अंडर एज होने की अमर (कथा) चैधरी http://www.sportsjharkhand.com/detailpanel.php?rcode=744)
प्रज्ञा शर्मा ने जमा कराए फर्जी दस्तावेज
प्रज्ञा शर्मा ने खुद को लोहरदगा का बताते हुए नदिया उच्च विद्यालय में पढ़ने संबंधी दस्तावेज जमा कराए हैं, जबकि सच्चाई ये हैं कि वे कभी भी नदिया उच्च विद्यालय, लोहरदगा के छात्र नहीं रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने लोहरदगा में रहने संबंधी एक आधार कार्ड भी जमा कराया है, जो भी जांच के घेरे में है।
आका के करीबी व्यवसायीे पुत्र को भी मिली जगह
JSCA के आका (साबू) के करीबी कम्प्यूटर व्यवसायी के पुत्र को भी 15 सदस्यीय झारखंड टीम में जगह दी गयी है। पिछले वर्ष भी व्यवसायी पुत्र टीम का हिस्सा था लेकिन उसे खेलने का अवसर नहीं मिल पाया था। JSCA के सूत्र बताते हैं कि इस साल व्यवसायी पैरवीपुत्र का प्लेइंग इलेवन में खेलना तय है। एक हाथ दे, एक हाथ ले व्यवसाय का संप्रभु सिद्धांत जो ठहरा ! ज्ञात हो कि आका (साबू) के करीबी कम्प्यूटर व्यवसायी के कई पारिवारिक सदस्य JSCA के आजीवन सदस्य भी हैं, जो चुनाव के वक्त काम आते हैं।
टीम इस प्रकार है :
साहिल राज (कप्तान), अंकित कुमार (उप कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेट कीपर), परमित सिंह, सत्य सेतू, प्रज्ञा शर्मा, आनंद कुमार, आर्यन हुड्डा, अजिल अल्ताफ, आर्यमान लाला, मोहित कुमार राय, अमित कुमार, मनिषी, यशपाल बी भगत और अक्षत जैन। टीम 1 से 3 दिसंबर तक अगरतत्ता में होनेवाली विजय मर्चेंट ट्राॅफी प्रतियोगिता में भाग लेगी।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत