sportsjharkhand.com टीम रांची गुमला/रांची
2002-3 के बाद JSCA के इतिहास में रविवार 20 अगस्त 2017 का दिन एक मायने में खास रहा। पिछले 15 वर्षों में ये पहला AGM था जिसमें अमिताभ चौधरी मंच पर सजी कुर्सियों पर विद्यमान नही थे। वे AGM के दौरान मंच के नीचे लगी कुर्सियों पर किंकर्तव्यविमूढ़ बैठे रहे (देखें तस्वीर)। दुश्मनों को निपटानेवाली चिर-परिचित कुटिल मुस्कान भी गायब थी आखिर जिस JSCA के प्यार में घर, परिवार और नौकरी तक छोड़ दी... उसी कमबख्त JSCA ने मिस्टर किंकर्तव्यविमूढ़ को छोड़ दिया ! JSCA से प्यार और इस प्यार के लगातार इकरार पर ना जाने किसकी नज़र लग गई और अदालत ने प्यार से Separation (तलाक से पहले समझने-बुझने का वक़्त) का फरमान सुना दिया। मामला विचाराधीन है और इसी बीच इस AGM ने दिलजले के जख्मों को कुरेद दिया...ना जाओ सईंया... छुड़ा के बईंया... कसम तुम्हारी मैं रो पडूंगा... रो पडूंगा...........!
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत