Sports Jharkhand
टेबल टेनिस में झारखंड के शिवाजी राय को कांस्य पदक
sportsjharkhand.com टीम रांची
21:14:46

sportsjharkhand.com टीम

रांची 

झारखंड के शिवाजी राय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वड़ोदरा में संपन्न 78वीं जूनियर एंड यूथ नेशनल व इंटर स्टेट टेबल टेनिस चौंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया। शिवाजी ने अपने सफर में यूपी, तमिलनाडु व दिल्ली के खिलाड़ियों को हराकर सेमीफाइनल में खेलने का स्थान बनाया। लेकिन सेमीफाइनल में बंगाल के टॉप सीड व टूनार्मेंट में चौंपियन बने मनव टक्कर से हारकर कांस्य पदक अपने नाम किया। शिवाजी के इस प्रदर्शन पर झारखंड टीटी संघ के जयकुमार सिन्हा ने बधाई दी।