sportsjharkhand.com टीम रांची टाटा आर्चरी अकादमी को भारतीय तीरंदाज़ी की नर्सरी बनाने में अग्रणी भूमिका निभानेवाले अर्जुन व द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित संजीवा कुमार सिंह को स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (SAI) ने हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। उन्हें सोनीपत में खुल रहे तीरंदाज़ी के नेशनल सेंटर फॉर एक्सीलेंस सेंटर में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। टाटा संस में कार्यरत संजीवा सिंह बुधवार को सोनीपत में योगदान देंगे। केंद्रीय मंत्री व भारतीय तीरंदाज़ी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने टाटा संस को पत्र लिखकर संजीवा सिंह को तीरंदाज़ी में काम करने के लिए 3 साल के वक़्त के लिए रिलीज़ करने का आग्रह किया था। जिसे टाटा संस ने मंजूर कर लिया। अब संजीवा सिंह अगले तीन वर्षों तक तीरंदाज़ी के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर के तौर पर अपनी सेवा देंगे।
sportsjharkhand.com (SJ) ने संजीवा सिंह (SS) से नई जिम्मेवारियों की चुनौतियां और भारत में तीरंदाज़ी की वर्तमान दशा व भविष्य की संभावनाओं पर लंबी बात की। पेश हैं मुख्य अंश
SJ : एक लंबे अरसे बाद अपने पहले प्यार तीरंदाज़ी से एक्टिवली जुड़ने पर बधाई
SS : जी शुक्रिया। ये सही है कि मैं 2009 से 2016 तक तीरंदाज़ी से एक्टिव तौर पर उतना जुड़ाव नहीं रहा लेकिन 2016 से 2020 के बीच गहरे जुड़ा रहा। भारतीय तीरंदाज़ी संघ (AAI), SAI व भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने संयुक्त रूप से अब बड़ी जिम्मेवारी दी है।
SJ : हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर के रूप में आपने क्या लक्ष्य तय किया है ?
SS : नई जिम्मेवारी को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं। तीरंदाज़ी एक तकनीकी खेल है और अगले तीन वर्षों के दौरान स्पोर्ट्स साईंस का मैक्सिमम उपयोग करते हुए भविष्य के तीरंदाजों को तलाशने व तराशने का काम करूंगा। स्पोर्ट्स साईंस के विभिन्न पैरामीटर्स पर तीरंदाजों का साईंटिफिक डाटाबेस तैयार होगा। तीरंदाजों की खूबियों को और निखारने तथा कमियों को दूर कर 2024, 2028 व 2032 के ओलंपिक खेलों के लिए ख़िलाड़ियों की एक नई फौज तैयार करनी है।
SJ : इसी महीने ओलंपिक के ट्रायल होने हैं, लॉकडाउन के बाद तीरंदाजों के लिए क्या ये मुफीद वक़्त है ?
SS : हां मुफीद वक़्त है। क्योंकि ओलंपिक अगले साल होने हैं, उससे पहले टीम तैयार करना फिर प्रशिक्षण होना है। इसलिए लॉक डाउन के दौरान AAI ने 17 अप्रैल से ही तीरंदाजों का ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू कर दिया था। इस दौरान तीरंदाजों के शारीरिक, मानसिक, डाईट व योग पर विशेष ध्यान दिया गया। अगस्त से अभ्यास भी शुरू हो गया। ये पहले दौर का ट्रायल है इसमें से 4 + 4 और तीरंदाज चुने जाएंगे। ये सभी तीरंदाज पहले से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 8 + 8 तीरंदाजों के साथ जुड़ेंगे। फिर जनवरी व मार्च में ट्रायल के बाद ओलंपिक की टीम तय होगी फिर उनका प्रशिक्षण होगा।
SJ : ओलंपिक खेलों में तीरंदाज़ी की झोली में पदक कब तक आएंगे ?
SS : बहुत जल्द ! क्योंकि हमारे तीरंदाज विश्व पटल पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। कुछ कमियां हैं जिनपर साईंटिफिक तौर-तरीकों से हम जल्द ही विजय पा लेंगे। AAI, SAI, IOA और भारत सरकार सब के सब धनात्मक ऊर्ज़ा के साथ मेहनत कर रहे हैं। सुखद परिणाम जल्द ही सामने आएगा।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत