sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के वर्तमान कार्यकारी पदाधिकारी किस तरह से क्रिकेट का संचालन कर रहे हैं इसकी बानगी उनके बीच होनेवाले मेल से पता चलती है। अक्टूबर में कार्यकारी अध्यक्ष सीके खन्ना और कार्यकारी सचिव अमिताभ के बीच एक निजी कंपनी को पास देने को लेकर एक-दूसरे से श्रेष्ठ दिखने के भाव से किए गए मेल के बाद अब कार्यकारी सचिव और कार्यकारी कोषाध्यक्ष अनिरूद्ध चौधरी के बीच भी मेल वार शुरू हो गया है। sportsjharkhand.com को मिले दस्तावेज के अनुसार BCCI में जीएम आॅपरेशन के पद की वैकेंसी के बहाने अमिताभ और अनिरूद्ध एक दूसरे को मेल पर नीचा दिखाने में जुटे हैं। अमिताभ चौधरी ने अनिरूद्ध चौधरी को मेल भेजकर कुछ विषयों पर बिंदुवार जवाब मांगे, इसके जवाब में अनिरूद्ध चौधरी ने 6 नवंबर की की दोपहर 2.43 मिनट पर एक लंबा मेल भेजा है जिसमें अमिताभ चौधरी पर आरोप लगाया है कि जीएम आॅपरेशन पद के आवेदन के संदर्भ में उन्हें (कोषाध्यक्ष को) जानकारी नहीं दी गयी (देखें तस्वीर)। मेल में इसके अलावा भी सीओए के निर्देश समेत कई अन्य बातों पर भी विस्तृत रूप से चर्चा की गयी है और अमिताभ चौधरी के सवालों की बिंदुवार जानकारी भी दी गयी है।
मेल से चल रही BCCI !
देश की सबसे बड़ी खेल संस्था आज मेल से चल रही है ? परिस्थितियां तो यही बयां कर रही है। पिछले दो माह से यह देखने को मिल रहा है कि BCCI के पदाधिकारी आपस में बात करने के लिए मेल का उपयोग कर रहे हैं। इसका मतलब साफ है कि तीनों के बीच अहंकार की लड़ाई चरम पर है। इससे पहले सीके खन्ना ने अमिताभ चौधरी पर आरोप लगाया था कि वे अध्यक्ष को जानकारी दिए बगैर फैसले लेते जा रहे हैं और अब अनिरूद्ध चौधरी ने अमिताभ चौधरी पर यही आरोप लगाया है।
अमिताभ चौधरी के लिए नया कुछ भी नहीं
अमिताभ चौधरी के काम करने का ये तरीका JSCA लंबे समय तक देखता/भुगतता रहा है। अध्यक्ष के रूप में 13 साल लंबे कार्यकाल के दौरान भी अमिताभ के काम करने की कमोबेश यही कार्यप्रणाली रही है। जो रोड़ा बनता रहा है उसे निपटाते भी रहे हैं। काम करने का यह तरीका अमिताभ के लिए भले ही नया ना हो लेकिन अन्य पदाधिकारियों के लिए नया है, अब गुलाटी मारने की आदत वर्षों से पड़ी हो तो बुढ़ापे में थोड़े ही ना छूट जाएगी। एक पुरानी कहावत ऐसे ही थोड़े ना बनी है !
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत