Sports Jharkhand
राष्ट्रीय खेल कलंक कथा 4 : ... चेतन आनंद बोल रहा हूं... दिल्ली से... वो सारा मिल गया आपको ?
sportsjharkhand.com टीम रांची
11:08:34

sportsjharkhand.com टीम 

रांची

राष्ट्रीय खेल घोटाले की जांच में लगे निगरानी/एसीबी के अधिकारियों को कथित तौर पर पैसों की बदौलत मैनेज करने के लिए जरूरी पैसे रांची पहुंचने में आ रही दिक्कतों के निपटारे के लिए पिता आरके आनंद की मदद के लिए उनके बेटे वर्तमान में ताइक्वांडो फेडरेशन आॅफ इंडिया (TFI) के अध्यक्ष चेतन आनंद भी कूद पड़े। 20 नवंबर 2013 की दोपहर जब रांची में प्रभात शर्मा-संजय शर्मा को 15 लाख रुपये मिलने में दिक्कत आ रही थी, तभी चेतन आनंद ने प्रभात शर्मा को फोन किया और पूछा 


चेतन आनंद: हेल्लो प्रभात जी चेतन आनंद बोल रहा हूं दिल्ली से

प्रभात शर्मा: हां हां हां नमस्कार

चेतन आनंद: वह सारा मिल गया आपको

प्रभात शर्मा: नहीं कहां मिला है अभी तक फिर जस्ट फोन किया था उसको

(टेप के अंश)


पिता परेशानी में हो तो बेटे को मदद करनी चाहिए और संभवतः चेतन आनंद भी यही कर रहे थे। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उनके प्यादे प्रभात-संजय वजीर बनने की चाहत में उनकी ही फिरकी लेने के लिए बातचीत रिकाॅर्डिंग कर रहे हैं। 


रांची में पेमेंट को लेकर दो दिनों में 10 बार हुई बातचीत

आरोपी आरके आनंद, उनके पुत्र चेतन आनंद और मामला सेटल करने का दावा कर रहे भाईयों की जोड़ी प्रभात-संजय के बीच 19 और 20 नवंबर को रांची मंे पेमेंट होने को लेकर कुल 10 बार टेलीफोन पर बातचीत हुई। इनमें से 8 बातचीत आरके आनंद और दो बातचीत चेतन आनंद की सुनाई पड़ रही है। सभी बातचीत का मुद्दा पैसे मिले या नहीं, क्या दिक्कत आ रही है, इसी विषय को लेकर किए गए हैं। 


चेतन ने पहले पूछा फिर 25 मिनट बार किया कंफर्म

चेतन आनंद ने पहली बात फोन कर पेमेंट मिलने की जानकारी हासिल की, पैसा मिलने में आनेवाली परेशानियांे को जाना और फिर उसके 25 मिनट बाद दोबारा फोन कर कंफर्म किया कि नंबर मिला कि नहीं। और साथ में ये भी कहा कि काम हो जाने के बाद मुझको कंफर्म कर देंगे एक बार। 


चेतन आनंद और प्रभात शर्मा के बीच हुई पूरी बातचीत का ट्रांस्क्रिप्ट आप भी पढ़ें


दिनांक: 20 नवंबर 2013

समय: 13 बजकर 30 मिनट 37 सेकेंड


चेतन आनंद: प्रभात जी चेतन आनंद बोल रहा हूं दिल्ली से

प्रभात शर्मा:  हां हां हां नमस्कार 

चेतन आनंद: वह सारा मिल गया आपको

प्रभात शर्मा:   नहीं कहां मिला है अभी तक जस्ट फोन किया था उसको

चेतन आनंद: हां

प्रभात शर्मा:   तो बोले 10-15 मिनट रूकिए 10-15 मिनट में आपको उसका नंबर दे रहा हूं फिस आप उससे काॅन्टेक्ट कर लेना मैं बोला कि उसका नंबर आया नहीं है अभी तक मेरे पास

चेतन आनंद: अच्छा 

प्रभात शर्मा:   तो बोला 10-15 मिनट में अभी मैं ट्रैफिक में हूं अभी आपको 10-15 मिनट में नंबर दे रहा हूं उसका फिर उससे काॅन्टेक्ट कीजिएगा

चेतन आनंद: मैं अभी आपको मैं उसको फोन करके बात करता हूं

प्रभात शर्मा:   है ना ठीक है ठीक चलो ओके

चेतन आनंद: हूं


दिनांक: 20 नवंबर 2013

समय: 13 बजकर 56 मिनट 42 सेकेंड


चेतन आनंद: हां जी प्रभात जी  

प्रभात शर्मा: हां चेतन जी बोलिए

चेतन आनंद:   आ गया

प्रभात शर्मा: हां हां उधर आ गया हूं नंबर आ गया और उससे बात हो गयी है वह बुलाया है अभी जा रहा हूं है ना

चेतन आनंद :   ठीक है आप फिर मुझको कंफर्म कर देंगे एक बार

प्रभात शर्मा: हां हां बिल्कुल बिल्कुल

चेतन आनंद:   ठीक है थैक्यू इसी नंबर पर कर दीजिएगा

प्रभात शर्मा: ठीक ठीक ठीक ओके

चेतन आनंद:   थैंक्यू थैंक्यू

प्रभात शर्मा: ओके ओके


नोट : ये खबर राष्ट्रीय खेल घोटालो से जुड़ी आॅडियो टेप्स में दर्ज बातचीत के आधार पर लिखी गयी है। टेप्स की प्रमाणिकता जांच का विषय है लेकिन पत्रकारिता के उचित मापदंडों के तहत जनहित में खबर का प्रकाशन किया जा रहा है।