Sports Jharkhand
SC द्वारा नियुक्त COA को भी गलत जानकारी दे रहा JSCA !
sportsjharkhand.com टीम रांची
11:56:05

sportsjharkhand.com टीम 

रांची

पिछले एक दशक से JSCA की कार्यप्रणाली पर सदैव अंगुली उठती रही है, संघ के अंदर से भी और बाहर से भी। ताजा मामला सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त COA की प्रशासकीय समिति को गलत जानकारी देने से जुड़ा हुआ है। sportsjharkhand.com को मिली जानकारी के अनुसार JSCA ने 8 अगस्त को सीओए को एक मेल भेजा है जिसमें संघ के सभी सदस्यों की जानकारी दी गयी है। लेकिन इस मेल में प्रवीण सिंह, दीपक प्रकाश, एन शशिधरण, प्रवीण देवघरिया और सरोज सिंह का नाम शामिल नहीं है। JSCA संविधान के अनुसार एजीएम या एसजीएम में मैनेजमेंट कमिटी के फैसलों की संपुष्टि के बाद ही फैसला मान्य होता है, लेकिन एजीएम/एसजीएम में संपुष्टि से पहले ही COA को भेजी गयी लिस्ट से पांच सदस्यों का नाम हटाया जाने का फैसला तकनीकी रूप से गलत है। COA को गलत जानकारी क्यों और किसके दवाब में भेजी गयी ये बात तो JSCA के पदाधिकारी ही बता सकते हैं लेकिन इस मुद्दे पर सबके लब सीले है, कारण पदाधिकारी नहीं बता सकते लेकिन क्रिकेट को जानने-समझनेवालों को सब पता है। 

क्या कहता है जेएससीए के संविधान का क्लाॅज 31 ?

Misconduct

The Committee shall have the power to tale cognizance of any act of indiscipline or misconduct of any individual member, affiliated member, official or player of the Association and to suspend or expel such member, official  or player subject always in case of suspension or expulsion to a confirmation by a SPECIAL GENERAL MEETING called for such purpose within 200 days of such suspension or expulsion. In all such cases the party concerned shall have the right to be heard when the relevant  charge or allegation is being investigated.

8 अगस्त को मैनेजमेंट कमिटी ने लिया था फैसला

8 अगस्त को ही JSCA मैनेजमेंट कमिटी की बैठक में उपरोक्त सभी आजीवन सदस्यों के जवाब से असंतुष्ट हो सदस्यता खत्म करने का फैसला लिया था। जबकि दो अन्य आजीवन सदस्यों का जवाब संतोषजनक पाते हुए सदस्यता बरकरार रखने का फैसला लिया गया। फैसले की काॅपी सभी मीडियाकर्मियों को भी भेजी गयी (देखें तस्वीर)।


COA ने 8 अगस्त तक मांगा था जवाब 

राज्य क्रिकेट संघों में व्याप्त परिवारवाद और काॅकस को दूर करने की नीयत से COA ने सभी राज्य संघों को पत्र लिखकर 8 अगस्त तक अपने सभी सदस्यों की सूची सौंपने का निर्देश दिया था। COA को जानकारी मिली थी कि हैदराबाद, हिमाचल प्रदेश, सौराष्ट्र, आंध्रप्रदेश समेत कई संघों में 50 से भी कम सदस्य हैं और अन्य कई खेल संघों में परिवारवाद का बोलबाला है। इसके बाद ही COA ने सभी राज्य संघों के सदस्यों की सूची मंगायी थी।


क्या कहते हैं जेएससीए के पदाधिकारी


कुलदीप सिंह, अध्यक्ष, जेएससीए : फोन उठाया, कुछ नहीं बताया


असीम कुमार सिंह, उपाध्यक्ष : फोन उठाया, बताया कोई जानकारी नहीं


देवाशीष उर्फ पिंटू दा, सचिव, जेएससीए : फोन नहीं उठाया


अजय नाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी : COA को मेल भेजा गया या नहीं इसकी जानकारी मुझे नहीं है लेकिन मैनेजमेंट कमिटी ने अपनी शक्तियों का इश्तेमाल करते हुए JSCA के नियम 31 के तहत उक्त पांच सदस्यों को बाहर किया है।