sportsjharkhand.com टीम रांची sportsjharkhand.com टीम
रांची
26 जून 2016 को हुए ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (TFI) के चुनाव ने भारतीय ओलिम्पिक संघ (IOA) के भीतर चल रहे शह-मात के खेल को पूरी तरह बेनकाब करके रख दिया है। sportsjharkhand.com को लगातार इससे जुड़े ऑडियो-वीडियो टेप मिल रहे हैं, और हर टेप एक नई कहानी और किरदार को बेनकाब करता जा रहा है।
IOA महासचिव राजीव मेहता और खेल में व्याप्त ज्यादातर कुकर्मों से परिपूर्ण प्रभात शर्मा के बीच 2014 से 2016 के दौरान हुई दर्ज़नों बातचीत के ऑडियो टेप हमें मिले हैं। ये टेप TFI के एक गुट को साज़िश-रणनीति और चाटुकारिता की बदौलत अपदस्थ करने और दुसरे गुट को सत्ता सौंपने के साक्षी हैं। प्रभात शर्मा से बातचीत में राजीव मेहता TFI का चुनाव जल्द करा लेने की हिदायत देते हैं और कहते हैं कि एडवांटेज दूसरा गुट ना उठा ले जाए। चुनाव के दौरान अध्यक्ष पद पर चेतन आनंद को लेकर अपनी शंकाओं से राजीव मेहता अवगत कराते हैं। इसके अलावा एक राज्य से दो प्रत्याशी होने, दांव उल्टा पड़ने की आशंका, अभय सिंह चौटाला की भूमिका समेत कई बिंदुओं पर भी बातचीत दर्ज है।
ज्यादा शोर-शराबा मत करो, तुम्हारा काम हो गया है : राजीव मेहता
क्या IOA के महासचिव को किसी भी राष्ट्रीय खेल संघ के चुनाव से सम्बंधित पत्र ज़ारी करने से पहले एक पक्ष को इसकी जानकारी देनी चाहिए थी ? आपका जवाब नहीं होगा, लेकिन IOA के महासचिव राजीव मेहता ने ऐसा ही किया। पत्र जारी होने से पहले ही प्रभात शर्मा को पूरी बात बतायी और शोर-शराबा नहीं करने का आग्रह भी किया। यही नहीं प्रभात शर्मा के आग्रह को स्वीकारते हुए 2013 के वोटर लिस्ट पर ही 2016 में चुनाव कराने संबंधी प्रावधान भी लिखा।
...TFI के अध्यक्ष का फैसला कलमाड़ी-आनंद-भनोट और आप (राजीव मेहता)करेंगे... मैंने बता दिया है...
राजीव मेहता और प्रभात शर्मा के बीच TFI चुनाव से पहले हो रही बातचीत में अध्यक्ष कौन बनेगा ? इसको लेकर लंबी चर्चा हो रही है। चर्चा में चेतन आनंद की उम्मीदवारी पर बात होती है और राजीव मेहता हाउस मानेगा या नहीं इसको लेकर अपनी चिंता जताते हैं। लेकिन प्रभात शर्मा उन्हें बताता है कि मैंने पहले से सारे लोगों (वोटरों) को बता दिया है कि सुरेश कलमाड़ी-आनंद साहब-ललित भनोट और आप (राजीव मेहता) ही तय करोगे की अध्यक्ष कौन होगा। आप सब के कारण ही ये संभव हो पाया है।
IOA ने गंदी मछली को पहचानने में संभवतः देर कर दी
बहुत पुरानी कहावत है, एक गंदी मछली पुरे तालाब को गंदा कर देती है। भारतीय ओलिम्पिक संघ (IOA) के पदाधिकारियों को ये समझने में 9 महीने लग गए, अब संभवतः काफी देर हो चुकी थी। गंदी मछली के बच्चों के रूप में रोजाना ऑडियो टेप बाहर आ रहे हैं और इसके स्टिंग से IOA का कोई ना कोई पदाधिकारी रोजाना घायल हो रहा है।
नोट : sportsjharkhand.com ऑडियो की प्रामाणिकता साबित नहीं करता। ऑडियो सामने आने के बाद पत्रकारिता के उचित मापदंडों के अनुसार जनहित में खबर का प्रकाशन किया गया है।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत