Sports Jharkhand
राष्ट्रीय खेल कलंक कथा 5 : SMS कर दिया है... कलेक्ट करके रिंग कर देना : आरके आनंद
sportsjharkhand.com टीम रांची
09:43:08

sportsjharkhand.com टीम 

रांची

शनिवार को आपने पढ़ा कि चेतन आनंद और प्रभात शर्मा के बीच रांची में होनवाले हवाला पेमेंट को लेकर क्या बात हुई। (राष्ट्रीय खेल कलंक कथा 4 : ... चेतन आनंद बोल रहा हूं... दिल्ली से... वो सारा मिल गया आपको ?http://www.sportsjharkhand.com/detailpanel.php?rcode=761) चेतन और प्रभात के बीच दो बार बातचीत 13 बजकर 30 मिनट 37 सेकेंड और 13 बजकर 56 मिनट 42 सेकेंड हुई थी। लेकिन इसी बीच दो बार आरके आनंद और प्रभात शर्मा के बीच भी बातचीत हुई, 13 बजकर 43 मिनट 48 सेकेंड पर और 13 बजकर 54 मिनट 49 सेकेंड पर। प्रभात शर्मा को हवाला एजेंट के जरिए पेमेंट मिलने में हो रही परेशानी से निकालने के लिए हवाला कारोबारियों के नंबर का आदान-प्रदान हो रहा है। आरके आनंद जब हवाला कारोबारी का नंबर एसएमएस कर दिया (13 बजकर 43 मिनट 48 सेकेंड के आसपास) उसके बाद 13 बजकर 54 मिनट 49 सेकेंड पर आरके आनंद और 13 बजकर 56 मिनट 42 सेकेंड पर चेतन आनंद ने प्रभात को फोन कर पेमेंट मिल जाने के बाद वापस रिंग करने का आग्रह/निर्देश भी दे रहे हैं। sportsjharkhand.com को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरके आनंद ने दिल्ली के हवाला कारोबारी का नंबर दिया, उसके बाद प्रभात शर्मा ने दिल्ली के हवाला कारोबारी से बात कर रांची के हवाला कारोबारी का नंबर लिया (पूरी कहानी अगली कड़ी में)।  पेमेंट को लेकर पिता-पुत्र (आरके आनंद व चेतन आनंद) की इतनी बेचैनी सिर्फ और सिर्फ इसलिए कि निगरानी में चल रहे मामले को अपने पक्ष में दबाया/खत्म किया जा सके। जिसमें आरके आनंद आरोपी नंबर एक हैं।  

आरके आनंद और प्रभात शर्मा के बीच हुई पूरी बातचीत का ट्रांस्क्रिप्ट आप भी पढ़ें

दिनांक: 20 नवंबर 2013

समय: 13 बजकर 43 मिनट 48 सेकेंड

आरके आनंद : प्रभात आपको SMS कर दिया है

प्रभात शर्मा :  SMS तो आया नहीं अभी चेेक करके देखता हूं 

दिनांक: 20 नवंबर 2013

समय: 13 बजकर 54 मिनट 49 सेकेंड

आरके आनंद : नंबर आ गया

प्रभात शर्मा :   हां नंबर आ गया उससे बात हुई बोला कि ठीक है आप आ जाइये आपको बुलाया है तो जाईये

आरके आनंद : ठीक है कलेक्ट करके रिंग कर देना ठीक है

प्रभात शर्मा:   ठीक है

नोट: ये खबर राष्ट्रीय खेल घोटालो से जुड़ी आॅडियो टेप्स में दर्ज बातचीत के आधार पर लिखी गयी है। टेप्स की प्रमाणिकता जांच का विषय है लेकिन पत्रकारिता के उचित मापदंडों के तहत जनहित में खबर का प्रकाशन किया जा रहा है।