sportsjharkhand.com टीम रांची खेल सचिव राहुल शर्मा की पहल पर कामडारा,गुमला के नवाडीह गांव में लॉकडाउन के दौरान फंसे JSSPS के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों तक जरूरी खाद्य सामग्री रविवार की सुबह पहुंच गई। राष्ट्रीय खिलाड़ी आशा किरण बारला व उनकी बड़ी बहन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी फ्लोरेंस बारला ने शनिवार को खाद्यान्न संबंधी समस्या JSSPS प्रशासन को बताई थी। इसके बाद मदद के लिए खेल सचिव राहुल शर्मा से गुहार लगाई गई। खेल सचिव ने गुमला के उपविकास आयुक्त को ज़रूरी खाद्य सामग्री पहुंचाने का निर्देश दिया। जिसके बाद रविवार की सुबह चावल, दाल, आटा, आलू, सोयाबीन, तेल-मसाला आदि खिलाड़ियों के घर तक पहुंचा दिया गया।
इससे पहले भी अचानक लॉकडाउन हो जाने के कारण अनाज की दिक्कत होने पर 24 मार्च को JSSPS के LMC के CEO की निजी पहल पर अनाज उपलब्ध कराया गया था।
खेल निदेशक ने सभी DSO को भेजा संदेश, खिलाड़ी आभाव में हों तो करें मदद
खेल निदेशक अनिल कुमार सिंह ने राज्य के सभी DSO को एक संदेश भेजा है। इसमें लॉक डाउन की स्थिति में अपने ज़िले के आवासीय खेल केंद्रों एवम डे बोर्डिंग के खिलाड़ियों के पारिवारिक स्थिति का जायजा उनके कोचों के माध्यम से ज्ञात करने और उनके घरों में खाद्य सामग्री की कमी हो तो उपायुक्त से सम्पर्क कर उन परिवारों को भी राशन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत