Sports Jharkhand
स्पोर्ट्स अकादमी के लिए चयन ट्रायल 23 जनवरी से
sportsjharkhand.com टीम रांची
23:52:03
sportsjharkhand.com टीम

रांची

झारखण्ड सरकार और CCL के जॉइंट वेंचर में संचालित 15 खेल अकादमियों के लिए सत्र 2017-18 के लिए ट्रायल आगामी 23 जनवरी से 20 मार्च तक आयोजित किये जायेंगे। राज्य के सभी जिलों में इस बार JSSPS द्वारा ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे 8.5 से 10 साल तक के बालक-बालिका भाग ले सकते हैं। उम्र का कट ऑफ डेट 31 मार्च 2017 रखा गया है। चयन शारीरिक क्षमता (बैटरी टेस्ट) के आधार पर की जायेगी और 24 ज़िलों से 1200 बच्चों का चयन कर उन्हें रांची बुलाया जाएगा। यहाँ पर एक सप्ताह के प्रशिक्षण के बाद 16 से 20 मार्च के दौरान टॉप 100 बच्चों का चयन किया जाएगा। बच्चों का ट्रायल और नामांकन पूरी तरह निःशुल्क है और आखिरी रूप से चयनित बच्चों को शिक्षा, प्रशिक्षण, आवासन, भोजन और कपड़े भी JSSPS द्वारा निःशुल्क दिए जाएंगे। साथ में ही सभी चयनित बच्चों को 500 रूपये प्रतिमाह का वजीफा भी दिया जाएगा। फॉर्म ज़िला खेल पदाधिकारी, ज़िला शिक्षा पदाधिकारी के अलावा CCL के सभी एरिया में भी निःशुल्क उपलब्ध है। विशेष जानकारी www.jharkhandcclsports.in पर भी उपलब्ध है।