sportsjharkhand.com टीम रांची गुमला/रांची
राष्ट्रीय एथलेटिक्स अकादमी, भोपाल में प्रशिक्षण के लिए गुमला आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के परमेश्वर उरांव और गुमला की सुप्रीति कच्छप का चयन हुआ है। प्रशिक्षण शिविर 9 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलना है लेकिन पत्र देर से मिलने के कारण दोनो एथलीट कोच प्रभात रंजन तिवारी के साथ गुरुवार को रांची से हवाई जहाज द्वारा भाया दिल्ली भोपाल के लिए रवाना हुए। चयनित होने पर गुमला उपायुक्त श्रवण साय ने एथलीटों को बुके देकर एवम मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी और कहा कि प्रतिभाशाली एथलीटों के वापस लौटने पर जिला प्रशासन की ओर से हरसम्भव मदद किया जाएगा। दोनों चयनित एथलीट भोपाल राष्ट्रीय अकादमी में विदेशी प्रशिक्षकों की निगरानी में 30 अप्रैल तक उच्च स्तरीय ट्रैंनिग प्राप्त करेंगे। उसके बाद दोनों एथलीटों को केन्या में भी विशेष प्रशिक्षण दिए जाने का कार्यक्रम है। एथलीटों के चयन पर खेल सचिव डॉ मनीष रंजन, निदेशक, उप निदेशक,अवर सचिव, जिला खेल पदाधिकारी, प्रक्षिशकों, खेल संघों के पदाधिकारियों समेत खेल प्रेमियों ने भी शुभकामनाएं दी हैं।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत