sportsjharkhand.com टीम रांची sportsjharkhand.com टीम
रांची
झारखंड ओलंपिक संघ (JOA) का चुनाव इस बार कई मायनों में खास है। चुनाव में कई तरह के प्रयोग किये जा रहे हैं, जिनसे चुनाव आयोग भी शायद अनभिज्ञ हो ? चुनाव रांची के हॉलिडे होम होटल में कराया जा रहै है लेकिन नामांकन दिल्ली में भी करवाये गए। रांची के हॉली डे होम होटल के अलावा दिल्ली के अशोका रोड स्थित निर्वाचन सदन के कमरा नंबर 112 में भी नामांकन पत्र जमा करने की व्यवस्था कि गई थी। JOA ने एस के मेंदीरत्ता को रिटर्निंग अफसर नियुक्त किया है जो वर्तमान में केंद्रीय निर्वाचन आयोग में सलाहकार के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने रांची आने के बजाय रांची में एक सहायक निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कचहरी शाखा में पदस्थापित अरुण कुमार गुप्ता को नियुक्त कर दिया। रांची और दिल्ली दोनों जगह नामांकन पत्र दाखिल हुए। झारखंड के चुनावी इतिहास में यह संभवतः अपने तरह की पहली घटना होगी। मेंदीरत्ता जी को ऐसे सुझाव चुनाव आयोग को भी देने चाहिए, जिससे कि घर बैठे नामांकन करने की आज़ादी हो। अब देखना रोचक होगा कि मतदान की नौबत आती है तो कितनी जगह मतदान करने की सुविधा JOA के इन 83 मतदाताओं को दी जाती है ?
एक सदस्य के लिए हुई ऐसी व्यवस्था !
JOA ने ये पूरी व्यवस्था सिर्फ और सिर्फ एक व्यक्ति के लिए की। कारण बार-बार रांची आने-जाने में समय बर्बाद हो जाता है। अपने तरह की इस नई व्यवस्था पर सवाल उठना-उठाना लाज़िमी है। मेंदीरत्ता जी को यह सुझाव चुनाव आयोग को भी देना चाहिए कि नामांकन पत्र भरने के लिए उम्मीदवारों को कई जगह के ऑप्शन दिए जाएं।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत