sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
केरल के कोझिकोड़ में 21 से 26 फरवरी तक आयोजित होनेवाली 66वीं सीनियर राष्ट्रीय वॉलीवॉल (पुरूष एवं महिला) प्रतियोगिता के लिए झारखंड के चयनित 18 खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर मंगलवार से शुरू हुआ। गुलमोहर वॉलीवॉल अकादमी, मैकलुस्कीगंज में शुरू हुए शिविर में प्रशिक्षण की जिम्मेवारी झारखण्ड पुलिस राजेश कुमार सिंह एवं CISF के प्रशिक्षक अमरजीत कुमार को दी गई है। 17 फरवरी तक प्रशिक्षण के बाद आखिरी रूप से टीम की घोषणा की जाएगी जो 18 को कोझिकोड़ हेतु प्रस्थान करेगी। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन झारखण्ड वॉलीबॉल संध के कार्यकारी अध्यक्ष सुनील सहाय ने किया। इस अवसर पर भारतीय वॉलीबॉल संघ के कोषाघ्यक्ष सह झारखण्ड वॉलीबॉल संघ के सचिव शेखर बोस सहित झारखड संघ के अन्य पदाधिकारियों के साथ मैकलुस्कीगंज के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत