Sports Jharkhand
CCC : अजयनाथ शाहदेव अध्यक्ष बने अन्य पदों पर सोमवार को होगा आखिरी फैसला
sportsjharkhand.com टीम रांची
23:24:39

sportsjharkhand.com टीम

रांची

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के इंटरनेशनल स्टेडियम परिसर में चल रहे कंट्री क्रिकेट क्लब के नए निजाम का फैसला रविवार को हो गया। अजयनाथ शाहदेव सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए जबकि राजीव बधान महासचिव चुने गए। रविवार की शाम लगभग 5 घंटे की मैराथन बैठक के बाद भी उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष के नाम पर सहमति नही बन पाई है। संभावना है कि सोमवार की दोपहर मैनेजमेंट कमिटी की बैठक के बाद CCC के पदधिकारियों के नाम आखिरी तौर पर फाइनल हो जाएं। इस संदर्भ में JSCA के कई पदाधिकारियों व CCC के नवनियुक्त पदधिकारियों से बात करने की कोशिश की लेकिन कोई बात करने को तैयार नहीं दिखा। पदलोलुपों में खौफ कुछ ज्यादा ही व्याप्त है। कार्यसमिति के लिए जो लोग चुने गए हैं उनमें जयकुमार सिन्हा, संजय सहाय, सीमा सिंह, मो नफीस के नाम शामिल हैं।