sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
महेंद्र सिंह धौनी ने रांची की जिस लीग को खेलकर क्रिकेट की बारीकियों को आत्मसात किया, वो लीग आज मैदान की कमी के कारण शुरू तक नहीं हो पा रही। ये सच्चाई है देश की क्रिकेट का बागडोर सम्भालने का दंभ भरनेवाले BCCI के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी के गृह जिले रांची की। वही रांची जहां लगभग दो दशक तक अमिताभ अध्यक्ष रहे और पिछले दो वर्षों से रांची ज़िला क्रिकेट संघ (RDCA) के चेयरमैन बने हुए हैं। मैदान की अनुपलब्धता के कारण A डिवीज़न और सुपर डिवीज़न के मैच शुरू तक नहीं हो पा रहे। JSCA स्टेडियम निर्माण के बाद राँची का क्रिकेट कितना बढ़ा है इसका इससे बेहतर नमूना शायद ही देखने को मिले। अमिताभ चौधरी के गृह जिले का ये हाल है तो अन्य जिलों का क्या हाल होगा इसका अंदाज़ा लगाया जा सकता है।
6 नवंबर को जारी हुई थी टाई शीट, 13 से होना था मैच
RDCA के सहायक सचिव सुनील पाल के हस्ताक्षर से 6 नवंबर को जारी टाई शीट के अनुसार 11 नवंबर से A डिवीज़न लीग की शुरुआत होनी थी लेकिन मैदान की अनुपलब्धता के कारण लीग अभी तक शुरू नहीं हो पाई। RDCA के लोगों के सामने मैदान के विकल्प भी काफी कम बचे हैं। सूत्र बता रहे हैं कि नवंबर के अंत तक शायद A डिवीज़न के मैच शुरू हो पाएं।
BAU, रांची कॉलेज, हरमू मैदान, RIMS व आर्चरी मैदान में अब नहीं होते मैच
4 साल पहले तक कांके के BAU के टर्फ विकेट के अलावा रांची कॉलेज मैदान, हरमू मैदान, RIMS और मोरहाबादी मैदान स्थित आर्चरी मैदान पर रांची की क्रिकेट हुआ करती थी। लेकिन RDCA में जब से नई कमिटी आई है तब से इन मैदानों पर ना के बराबर क्रिकेट हुई है। कारण बेहतर RDCA प्रबंधन ही बता सकता है।
धुर्वा इलाके तक सिमटा रांची का क्रिकेट
रांची का क्रिकेट अब धुर्वा इलाके तक ही सिमट कर रह गया है। गोलचक्कर मैदान, नेहरू स्टेडियम और प्रभात तारा स्कूल के बगल मैदान में दो जगह पर ज्यादातर मैच खेले जा रहे हैं। इसके अलावा कभी कभार OTC और मेकॉन स्टेडियम में मैच का आयोजन होता है।
4 साल पहले धौनी ने क्रिकेट के गिरते स्तर पर जताई थी चिंता
RDCA के स्वर्ण जयंती समारोह सह पुरस्कार वितरण समारोह में महेंद्र सिंह धौनी ने मंच से रांची में क्रिकेट के गिरते स्तर पर गहरी चिंता व्यक्त की थी और अमिताभ चौधरी की मौजूदगी में RDCA से इसपर गंभीरता से विचार करने का आग्रह भी किया था। धौनी की सलाह पर RDCA के पदाधिकारियों ने अमल करते हुए रांची में हुए अंतररास्ट्रीय मैचों के दौरान प्रख्यात खिलाड़ियों के साथ अपनी सोशल साइट तस्वीरें और सेल्फी पोस्ट कर क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। इतना ऊंचा की एक अदद मैदान के कारण लीग की शुरुआत तक नहीं हो पा रही। धन्य हैं अमिताभ जिन्होंने दो दशक में रांची की क्रिकेट को कहां से कहाँ तक पहुंचा दिया ! है ना !
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत