Sports Jharkhand
स्मृति शेष : प्रवीण कुमार सिंह जी आपके स्पोर्ट्समेन स्पिरिट का कायल आपका जबरा फैन 
sportsjharkhand.com टीम रांची
19:27:08

sportsjharkhand.com टीम @ सुशील 

रांची 

25 मई 2013 को JSCA के हाई प्रोफाइल चुनाव के दिन रांची के JSCA स्टेडियम के मुख्य गेट के पास प्रवीण कुमार सिंह जी से खेल पत्रकार के रूप में पहली बार वन टू वन मुलाकात हुई।  चुनाव सहित कई मुद्दों पर लंबी बात हुई, मुलाकात के दौरान ट्यूनिंग अच्छी बन गयी और चुनावी प्रक्रिया के दौरान ही झारखंड जगुआर के आपके DIG कार्यालय में विजयकांत, विभाकर, चुनाव समेत कई तात्कालिक विषयों पर विस्तृत चर्चा भी हुई। शाम में जैसे ही चुनाव के परिणाम प्रतिकूल आये आप एक मात्र हारनेवाले प्रत्याशी थे जो खराब होते माहौल के बीच विजयी प्रत्याशियों को बधाई देने पहुंचे। ये जानते हुए भी कि आप उस सख्स को गले लगा रहे हैं जो आदतन दो-चार दिन बाद गला ज़रूर काटेगा। ऐसा हुआ भी लेकिन आपके स्पोर्ट्समेन स्पिरिट का मैं जबरा फैन हो गया, आज भी हूँ। आपके इस व्यवहार को मैंने भी अपने जीवन में उतारने का (एक-दो बार ही सही) प्रयास किया, सच कहता हूँ बहुत कठिन काम है। 25 मई 2013 के बाद रांची व दिल्ली में कई मुलाकातें हुईं, सभी यादगार। हर मनुष्य में कई गुण-दोष होते हैं, पत्रकार होने के नाते हम आदतन दोषों पर ध्यान केंद्रित करते हैं लेकिन गुणों को भी मन-मष्तिस्क में रखते हैं। आपका इस कदर, इतनी जल्दी जाना एक अपूरणीय क्षति है। 

 I\'ll miss you from bottom of my heart.