Sports Jharkhand
58 सदस्यीय झारखंड की टीम राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना
sportsjharkhand.com टीम रांची
17:32:52

sportsjharkhand.com टीम

रांची

कराटे एसोसिएशन आफ़ इंडिया के तत्वावधान में आगामी 10 से 13 मई तक दिल्ली के तालकटोर इंडोर स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं अंडर 21 प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये 58 सदस्यीय झारखंड की टीम हटिया से ट्रेन द्वारा दिल्ली रवाना हुई। इसी प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर दक्षिणी एशियाई प्रतियोगिता एवं दक्षिण अफ़्रीका में हो रहे कॉमन्वेल्थ गेम्स के लिए भारतीय टीम का गठन किया जाएगा।स्पोर्ट्स कराते असोसीएशन आफ़ झारखंड के महासचिव के के सिंह ने बताया कि झारखण्ड के खिलाड़ी पिछली बार की तरह भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने में ज़रूर कामयाब होंगे।

खिलाड़ियों के अलावा झारखण्ड से एकमात्र एशियन जज हेजाज असदक और  राष्ट्रीय जज रंजित केशरी, सुमित कुमार, बिजय कुमार, सचिन कुमार, संजय सोनकर भी इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के निर्णायक मंडली के सदस्य होंगे।