Sports Jharkhand
CBSE राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज़
sportsjharkhand.com टीम रांची
21:20:56
sportsjharkhand.com टीम

रांची

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सरला बिरला स्कूल नामकुम में मंगलवार को 5 दिवसीय CBSE राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता का आगाज़ किया। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गुब्बारे उड़ा व शतरंज खेलकर प्रतियोगिता का आगाज़ किया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों द्वारा कई तरह के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। 5 दिनों तक चलनेवाली प्रतियोगिता में भारत के अलावा गल्फ देशों के छात्र-छात्राएँ भी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता U 11, U 14, U 17 और U 19 वर्ग में खेली जा रही है। प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के सचिव प्रदीप वर्मा समेत स्कूल के कई शिक्षक मौजूद थे।