Sports Jharkhand
विश्व जूनियर एथलटिक्स के लिए सपना फिनलैंड रवाना
sportsjharkhand.com टीम रांची
16:50:09

sportsjharkhand.com टीम

रांची

भारतीय खेल प्राधिकरण साई सैग, रांची की एथलीट सपना कुमारी 10 से 15 जुलाई तक टैंमपीरे, फिनलैंड में होने वाली IAAF विश्व अंडर 20 एथलेटिक्स चैम्पियशिप के 100 मीटर हर्डल्स स्पर्धा में भाग लेने के लिए भारतीय टीम के साथ रवाना हो गई। सपना जूनियर वर्ल्ड एथलेटिक्स में झारखंड से भाग लेने वाली पहली एथलीट हैं। इस साल सपना ने एशियन एथलेटिक्स प्रतियोगिता व तीसरी साउथ एशियन जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियशिप में शानदार प्रदर्शन किया था। खेल प्रेमियों ने सपना को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। 


इस वर्ष सपना का प्रदर्शन शानदार रहा है और वो अच्छे फॉर्म में है, इसलिए उससे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

बिनोद सिंह 

कोच, साई सैग रांची