Sports Jharkhand
अजेय बालिकाओं ने झारखण्ड को दिलायी पहली ख़िताबी जीत
sportsjharkhand.com टीम रांची
21:56:39

sportsjharkhand.com टीम

रांची

झारखण्ड की बालिकाओं ने अजेय रहते हुए तमिलनाडु के रामनाथपुरम में चल रही सातवीं सब जूनियर राष्ट्रीय बालिका प्रतियोगिता का ख़िताब पहली बार अपने नाम किया। रविवार को खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में झारखण्ड ने पेनल्टी शूटआउट में हरियाणा को 5-4 से पराजित किया। निर्धारित समय तक दोनों टीम 2-2 गोल की बराबरी पर थी। झारखण्ड की ओर से 14वें मिनट में दीपिका सोरेंग और 17वें मिनट में संगीता कुमारी ने गोल कर 2-0 से बढ़त दिलाई लेकिन हरियाणा ने 28वे और 32वें मिनट में पुन गोल कर मैच को बराबरी पर ले आये।फिर पेनाल्टी शूट आउट में झारखण्ड 3-2 से आगे रही झारखण्ड की और से पेनाल्टी शूटआउट में दीपिका, संगीता और सम्मी बाड़ा ने गोल किया। गोल कीपर कल्याणी ने शानदार प्रदर्शन कर 3 गोल रोक झारखण्ड को चैम्पियनशिप दिला दी।   

संगीता, ब्यूटी और कल्याणी सर्वश्रेष्ठ

झारखण्ड टीम की संगीता कुमारी को प्रतियोगिता का बेस्ट खिलाडी, व्यूटी डुंगडुंग को बेस्ट मिडफील्डर और कल्याणी किंडो को बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावे झारखण्ड के संगीता कुमारी, सलीमा टेटे, सम्मी बाड़ा एवम दीपिका को अलग से 2000 -2000 हजार रुपये का पुरष्कार दिया गया।