Sports Jharkhand
sportsjharkhand.com की खबर पर लगी मुहर, प्रवीण सिंह समेत 5 निकाले गए
sportsjharkhand.com टीम रांची
20:06:10

sportsjharkhand.com टीम

रांची

एक बार फिर sportsjharkhand.com की खबर पर मुहर लग गई है। JSCA मैनेजमेंट कमिटी ने शाम 4 बजे JSCA स्टेडियम में हुई बैठक में पूर्व उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह समेत 5 आजीवन सदस्यों को बाहर निकालने का फैसला ले लिया है। मैनेजमेंट कमिटी ने प्रवीण सिंह, दीपक प्रकाश, सरोज सिंह, प्रवीण देवघरिया और पी शशिधरण के जवाब को तर्कसंगत नही माना और संघ से बाहर करने पर मुहर लगा दी। वहीं रमेश सिंह और शम्भू शरण के जवाब को स्वीकारते हुए दोनों को अभयदान दे दिया।

JSCA का AGM 27 अगस्त को गुमला में होगा या रांची में ये तय करने के लिए कुलदीप सिंह को अधिकृत कर दिया गया है।