Sports Jharkhand
लो स्कोरिंग मैच में टॉरियन वर्ल्ड स्कूल हारा
sportsjharkhand.com टीम रांची
19:12:19

sportsjharkhand.com टीम

रांची

टॉरियन वर्ल्ड स्कूल में खेली जा रही नेशनल क्रिकेट लीग के चौथे दिन मेज़बान टीम को इमर्जिंग क्रिकेट अकादमी के हाथों 29 रन से हार का सामना करना पड़ा। पहले खेलते हुए इमर्जिंग क्रिकेट अकादमी की टीम मात्र 89 रन पर सिमट गई लेकिन 90 रन के छोटे लक्ष्य के सामने भी टॉरियन वर्ल्ड स्कूल की टीम मात्र 60 रन पर सिमट गई। प्रतियोगिता में टॉरियन वर्ल्ड स्कूल की ये तीसरी हार है। सोमवार, वसंत पंचमी के दिन खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन के लिए वरीय IAS अधिकारी अरुण कुमार सिंह, झारखंड गोल्फ संघ के रोहित मोदी, बलकार सिंह नामधारी, रथिन भाद्रा विशेष रूप से मौजूद थे।