Sports Jharkhand
JSCA चुनाव : नामांकन रद्द करने के खिलाफ सुनील साहू व मनोज सिंह पहुंचे हाई कोर्ट, 19 सितंबर को होगी सुनवाई
sportsjharkhand.com टीम रांची
11:01:54

sportsjharkhand.com टीम

रांची


JSCA चुनाव प्रक्रिया के दौरान गलत तथ्यों के आधार पर नामांकन रद्द करने के खिलाफ सुनील साहू व मनोज कुमार सिंह ने झारखंड हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। हाई कोर्ट में अर्जी लगाकर दोनों प्रत्याशियों ने न्याय की गुहार लगाई है। पता हो कि 14 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुनील साहू व सचिव पद के प्रत्याशी मनोज कुमार सिंह का नामांकन इलेक्टोरल अफसर ने खारिज़ कर दिया था। हाई कोर्ट में इस मामले की सुनवाई 19 सितंबर को होनी तय है।