sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
हॉकी सिमडेगा द्वारा आयोजित 12 वीं मेजर ध्यानचंद हॉकी प्रतियोगिता के बालिका वर्ग का खिताब एस एस उच्च विद्यालय सिमडेगा ने जीता जबकि बालक वर्ग में श्री माधव हरि बालक छात्रवास बी ने खिताब जीता। बालिका के फाइनल मैच में एस एस बालिका उच्च विद्यालय सिमडेगा ने सन्त अन्ना बालिका उच्च विद्यालय लचड़ागढ़ को 6-0 से पराजित किया। वहीं पुरुष वर्ग में श्री माधव हरि बालक छात्रवास बी टीम ने श्री माधव हरि बालक छात्रवास ए टीम को एकतरफा मुकाबले में 12-5 से पराजित किया। विजेता हुई। विजेता टीमों और खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि माननीय विधायक विमला प्रधान, एसपी सिमडेगा राजीव रंजन समेत अन्य अतिथियों ने पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता 13 दिन तक चली जिसमे बालक वर्ग में 29 और बालिका वर्ग में 6 टीमों ने भाग लिया।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत