sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
तीरंदाज़ी के इतिहास में पहली बार भारतीय महिला तीरंदाज़ी कंपाउंड टीम वर्ल्ड नंबर 1 बन गई है। 23 जुलाई को जारी ताज़ा रैंकिंग में चीनी ताइपेई को पछाड़कर भारत ने नंबर 1 का तमगा हासिल किया है। भारतीय टीम के 342.6 अंक हैं जबकि चीनी ताईपेई के 336.6 अंक हैं। कोलंबिया तीसरे, USA चौथे और दक्षिण कोरिया पांचवे स्थान पर कायम है। पिछले छह माह में विश्व कप समेत अन्य प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के कारण भारत की महिला तीरंदाजों ने ये उपलब्धि हासिल की है। कंपाउंड टीम में झारखंड की मधुमिता के अलावा वी ज्योति सुरेखा, तृषा देब, पी लिली चंदू, मुस्कान किरार और दिव्या धयाल शामिल हैं। भारतीय महिला तीरंदाजों ने रिकर्व में तो एकल और टीम दोनों इवेंट में टॉप रैंकिंग पर कई बार कब्ज़ा जमाया है लेकिन कंपाउंड में ये उपलब्धि पहली बार हासिल हुई है। जकार्ता में होनेवाले एशियाई खेलों से पहले भारतीय तीरंदाज़ी टीम के लिए ये उपलब्धि धनात्मक ऊर्जा का काम करेगी।
कंपाउंड स्पर्धा में पिछले छह माह के शानदार प्रदर्शन का इनाम है। जकार्ता एशियाई खेलों से पहले इस उपलब्धि से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा।
प्रकाश राम, कोच, भारतीय कंपाउंड टीम
तीरंदाज़ी में देश की बेटियों ने एक बार फिर हमारा मान बढ़ाया है। खिलाड़ियों के अलावा खेल मंत्रालय, SAI, AAI और सभी प्रशिक्षक और सपोर्ट स्टाफ भी बधाई के पात्र हैं।
संजीव कुमार सिंह, अर्जुन-द्रोणाचार्य अवार्डी
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत