Sports Jharkhand
पदक विजेता ताइक्वांडो खिलाड़ी किये गये सम्मानित
sportsjharkhand.com टीम रांची
13:56:41

sportsjharkhand.com टीम

रांची

अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर जिले व राज्य का नाम रौशन करनेवाले खिलाड़ियों को खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ ने रातू रोड स्थित कार्यालय में मिला अपने कार्यालय में पुष्पगुच्छ व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। जिन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया उनमें काठमांडू ओपन ताइक्वांडो में रजत पदक जीतने वाली ईशु, जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो में पदक जीतनेवाले शाकि बांगर व ईशु प्रसाद शामिल हैं। विजय शंकर तिवारी, अंशु पांडेय, प्रत्यक्ष, रुद्र व ईशान को भी सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों के साथ उनके प्रशिक्षक व प्रशासक मिथिलेश कुमार सिंह व रांची कॉलेज के स्पोर्ट्स इंचार्ज समीर भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।