Sports Jharkhand
देर रात तक LMC के दो पदाधिकारियों ने हॉकी स्टेडियम में की मंत्रणा
sportsjharkhand.com टीम रांची
23:42:23

sportsjharkhand.com टीम

रांची

JSSPS में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। दिन रात बैठकों का दौर जारी है। शुक्रवार की रात 8 बजे के लगभग लोकल मैनेजमेंट कमेटी (LMC) के दो सदस्य CEO आलोक कुमार और सदस्य पुष्पा हस्सा अचानक ही मोरहाबादी के हॉकी स्टेडियम पहुंचे। हॉकी स्टेडियम में पहले से मौजूद एक प्रशिक्षक के साथ लगभग डेढ़ घंटे तक गुप्त बैठक चली। पिछले कुछ समय से LMC से जुड़े पदाधिकारी खुद को बचाये रखने और दूसरों को निपटाने में अपनी ऊर्जा कुछ ज्यादा ही लगा रहे हैं। गुप्त बैठक भी इसी कड़ी का एक हिस्सा मात्र है। ये पहली बार है कि मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स व दरभंगा हाउस से इतर तीसरी जगह इस तरह की गुप्त बैठक आयोजित की गई हो। LMC मे बमुश्किल 8-9 सदस्य हैं, लेकिन वे कम से कम 3 बड़े ग्रुप में बंटे हुए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के मनमुटाव का प्रशिक्षक भी फायदा उठा रहे हैं और नुकसान खेल का हो रहा है।

गलत को सही करने-कराने के लिए हुई बैठक

जानकारी मिली है कि नियम से परे जाकर कुछ काम करने की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए गुप्त बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में अपनी बात किसी भी हालत में मनवाने की संभावनाओं को तलाशा गया। LMC के सदस्यों का रात के अंधेरे में गुपचुप तरीके से बैठक करना कई सवालों को जन्म देता है।