sportsjharkhand.com टीम रांची sportsjharkhand.com टीम
रांची
रांची जिला ओलंपिक संघ के तत्वावधान में ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23-24 जून को वॉलीबाल, बैडमिंटन, वुशू , रॉलर स्केटिंग, जिम्नास्टिक एवं योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका समापन सह प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम रविवार को रांची यूनिवर्सिटी के वॉलीबाल ग्राउंड में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि रांची विवि की उप कुलपति डॉ कामिनी कुमारी एवं विशिष्ट अतिथि डीन स्टूडेंट वेलफेयर लाल गिरिजा शंकर नाथ शाहदेव और JOA के कार्यकारी अध्यक्ष शेखर बोस ने विजयी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर JOA के कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दूबे, उदय साहू, सुरेश कुमार, शिव कुमार पांडेय, के के सिंह, शैलेन्द्र दुबे, निशिकांत पाठक, अरुण सिंह, दिलीप कुमार उपस्थित थे। राँची जिला ओलंपिक संघ के ओर से अध्यक्ष अनिल कुमार जयसवाल ने अतिथियों का स्वागत किया और धन्यवाद ज्ञापन दिया।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत