Sports Jharkhand
खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति प्रक्रिया के दूसरे दौर में 799 आवेदकों में से 23 खिलाड़ी योग्य पाए गए
sportsjharkhand.com टीम रांची
23:09:00


खेल विभाग द्वारा खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति के लिए मंगाए गए 799 आवेदकों में से मात्र 23 खिलाड़ियों को नियुक्ति के योग्य पाया गया है। स्क्रूटनी कमिटी ने जिन 23 खिलाड़ियों को नियुक्ति के योग्य पाया है उनमें से कई खिलाड़ियों के दस्तावेजों पर आंशिक आपत्ति भी जताई गई है। जिन ख़िलाड़ियों का चयन किया गया है उनमें से वुशु के सबसे ज्यादा 5, आर्चरी व एथलेटिक्स के 4-4, कराटे के 3, हैंडबॉल व कुश्ती के 2-2 खिलाड़ी तथा लॉन बॉल, ताईक्वांडो व हॉकी के एक-एक ख़िलाड़ी शामिल हैं। इन 23 खिलाड़ियों में 11 महिला व 12 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं।




जिन 23 ख़िलाड़ियों को स्क्रूटनी के बाद विभाग की ओर से हरी झंडी दिखाई गई है उनमें शामिल हैं


वुशु : कुमारी प्रियंका, सुनीता गाड़ी, मीनू मुंडा, इंदु मुंडा और रणधीर उरांव

आर्चरी : अंकिता भगत, सुखमती पूर्ति, जयलक्ष्मी लगुरी व लखी मंडल

एथलेटिक्स : गणेश चंद्र महतो, मोहम्मद वसीम अकरम, श्री जय कुमार व लखराज प्रसाद

कराटे : अर्पणा कुमारी, एम विजय कुमार व उपेंद्र तिर्की

कुश्ती : बबलू कुमार व भीष्म कुमार

हैंडबॉल : मोहम्मद शाहिद व वसीउल हसन

ताईक्वांडो : मनीषा सिंह 

हॉकी : बिरसी मुंडू

लॉन बॉल : छटकु उरांव


पहले दौर में 33 खिलाड़ियों को स्क्रूटनी में योग्य पाया गया था

इससे पहले 2019 के अक्टूबर-नवंबर में पहले दौर की नियुक्ति प्रक्रिया में स्क्रूटनी के दौरान 33 खिलाड़ियों को नियुक्ति के योग्य पाया गया था। उनमें सबसे ज्यादा खिलाड़ी लॉन बॉल के ही थे।



कल पढ़िए

खेल निदेशालय सीधी नियुक्ति को लेकर एक आंख में काजल और एक आंख में सुरमा लगाकर आखिर क्यों खेल रहा है खिलाड़ियों के भविष्य से


सिर्फ और सिर्फ sportsjharkhand.com पर