Sports Jharkhand
खो-खो : BSP धुर्वा और कस्तूरबा सोनाहातू को खिताब
sportsjharkhand.com टीम रांची
21:25:20

sportsjharkhand.com टीम

रांची

राँची जिला खो खो एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित राँची जिला अन्तर विद्यालय सीनियर बालक वर्ग के फाइनल में बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय, धुर्वा, ने केन्द्रीय विद्यालय, दीपाटोली को संघर्ष पूर्ण मैच में 28-21 अंकों से पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर डीएवी गाँधीनगर की टीम रही। वहीं बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सोनाहातू ने डीएवी गाँधीनगर को कड़े संघर्षपूर्ण मैच में 21--17 अंकों से पराजित कर विजेता बनी।तीसरे स्थान पर केंद्रीय विद्यालय, HEC की टीम रही।

जुनियर बालक वर्ग में बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय, धुर्वा पहले, बीएसपी मध्य विद्यालय दूसरे और डीएवी गाँधीनगर तीसरे स्थान पर रही। जूनियर बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सोनाहातू पहले, बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय, धुर्वा दूसरे और तीसरे स्थान पर डीएवी गाँधीनगर रहा। 

बालक वर्ग में प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ धावक शुभम, रिशू और सर्वश्रेष्ठ अनुधावक आशीष टोप्पो, निखिल कुमार रहे जबकि बालिका वर्ग में सर्वश्रेष्ठ धावक रागनी कुमारी, प्रियतमा कुमारी और सर्वश्रेष्ठ अनुधावक खुशबू कुमारी, कौशल्या कुमारी रही।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि बीएसपी के महासचिव सुप्रियो रॉय, विशिष्ट अतिथि बीएसपी के विद्यालय सचिव सजल बनर्जी, शारदा फाउंडेशन के सदस्य राजीव रंजन, प्रधानाध्यापिका डॉ अनुराधा बासु, संयुक्त सचिव नसीम अख्तर ने सभी विजेता खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार के तहत पदक, ट्रॉफी, एवं प्रमाण -पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संचालक डॉ अजय झा, शहजाद कुरैशी, कुश कुमार साहु, मुकेश कुमार, इस्तियाक अन्सारी, नवीन कुमार, सुमित मुंडा, सुभाष गांगुली, संजय कुमार, शुभम कुमार, लंबोदर महतो, कौशल कुमार, दीपक लोहरा, अमन तिर्की,फूलमणि बाड़ा, पिंकी कुमारी, प्रकाश पवार, आशीष कुमार, भरत कुमार, सोमारी उराँव, राजकुमार गोराई, मंगरू उराँव, इन्द्रदेव तिवारी, विशाल कुमार, एके सिंह, ममता कुमारी, वेद प्रकाश तिवारी समेत कई खेलप्रेमी मौजूद थे।