Sports Jharkhand
पूर्वी क्षेत्र थ्रोबॉल : झारखंड महिला वर्ग में विजेता, पुरूष में उपविजेता
sportsjharkhand.com टीम रांची
19:08:40

sportsjharkhand.com टीम

रांची 

मेज़बान झारखंड ने 13वीं पूर्वी क्षेत्र थ्रोबॉल प्रतियोगिता के महिला वर्ग का खिताब जीता जबकि पुरुषों के वर्ग में झारखंड को उपविजेता से ही संतोष करना पड़ा। रविवार को रांची कॉलेज मैदान में खेले गए महिला वर्ग में फाइनल में झारखण्ड ने पश्चिम बंगाल को 25-22, 25-17 से हराया। वहीं पुरुषों के वर्ग में झारखंड को बिहार के हाथों 27-26, 25-22 से हार का सामना करना पड़ा। समापन समारोह में पूर्व उपमेयर एवम् JSCA के उपाध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने मुख्य अतिथि की हैसियत से विजयी प्रतिभागियों और टीमों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि  झारखण्ड राज्य थ्रोबॉल संघ के अध्यक्ष डॉ राजेश गुप्ता, सदस्य संजय पाण्डेय, जमील अंसारी, कुंदन सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष हरीश कुमार, झारखण्ड नॉन ओलम्पिक संघ के अध्य्क्ष देवराज सिंह, शंकर दुबे, गौतम सिंह,नगिना कुमार, सोनू सिंह, गौरव सिंह, देवव्रत कुमार, कीर्ति कुमार, मनीष शाहदेव, नितीश सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। 


पुरस्कृत खिलाड़ी

सर्वश्रेष्ठ खिलाडी (पुरुष) - पवन लोहरा (झारखण्ड)

सर्वश्रेष्ठ खिलाडी (महिला) - अरुणा यादव (झारखण्ड)

मैन ऑफ़ द मैच (फाइनल) - अरमान अहमद (बिहार)

वीमेन ऑफ़ द मैच (फाइनल) - ज़ेबा परवीन (झारखण्ड)

मैन ऑफ़ द मैच (तीसरा स्थान) - नितिन कुमार (असम)

वीमेन ऑफ़ द मैच (तीसरा स्थान) - गीता कुमारी (असम)