Sports Jharkhand
इस कॉकटेल का जवाब नहीं !
sportsjharkhand.com टीम रांची
14:23:20

sportsjharkhand.com टीम

कला-संस्कृति से जुड़े लोग जब किसी दूसरी विधा के लोगों को सम्मान देते हैं तो उनका अंदाज़ निराला होता है। 29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन राष्ट्रपति के हाथों सुमराय टेटे ने ध्यानचंद अवार्ड पाकर झारखंड के खेल प्रेमियों को गर्वान्वित होने का मौका दिया। इसके बाद कार्टूनिस्ट मनोज सिन्हा ने अपने खास अंदाज में सुमराय टेटे का स्केच बना सम्मान प्रदर्शित किया है। खेल और कला के इस कॉकटेल का जवाब नहीं। झारखंड खेल परिवार का मान बढ़ाने के लिए sportsjharkhand.com की ओर से आप दोनों कोटिशः धन्यवाद स्वीकार करें।