sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
राष्ट्रीय खेल घोटाले की जांच कर रही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने पूछताछ के लिए झारखंड ओलंपिक संघ (JOA) के कोषाध्यक्ष शिवेंदु दुबे को लगभग एक पखवाड़े पहले बुलाया था। खेल घोटाले के दौरान एक टेंडर समिति के सदस्य की हैसियत से शिवेंद्र दुबे की भूमिका की जांच संदेह के घेरे में थी, इसलिए ACB ने उन्हें तलब किया था। तीन दिनों तक लंबी पूछताछ के दौरान याददाश्त की कमी का बहाना बनाकर बचने की कोशिश करते रहे। लेकिन पूछताछ के एक पखवाड़े बाद JOA के कोषाध्यक्ष शिवेंद्र ने मास्टरस्ट्रोक लगाने की कोशिश की है। वुशु की भाषा में शिवेंद्र ने JI SHU तकनीक का इस्तेमाल करते हुए एक ही TENG KONG (JUMP) में Ti (KICK) लगाते हुए BJP की सदस्यता ग्रहण कर ली। तात्कालिक मंशा सिर्फ इतनी है कि भविष्य में संभावित पूछताछ से थोड़ी राहत मिल जाए। JOA के कुछ पदाधिकारियों ने भी यही अंदेशा जताया है। शुक्रवार को नगड़ी के होटल स्वर्णरेखा में MP के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष शिवेंद्र दुबे ने BJP का दामन थामा। उनके साथ वुशु के कोच एल प्रदीप कुमार, JOA से जुड़े अमर प्रियदर्शी समेत कई खिलाड़ियों ने भी BJP की सदस्यता ग्रहण की। शिवेंद्र को जानने-समझने वाले लोगों के अनुसार वे (शिवेंद्र) AJSU प्रमुख सुदेश महतो के काफी करीबी हैं।
JOA का हुआ BJP में विलय !
खास बात ये रही की शिवेंद्र दुबे और अमर प्रियदर्शी ने BJP की सदस्यता जब ग्रहण की तो वे JOA के टी शर्ट में मौजूद थे। BJP की सदस्यता ग्रहण करते वक़्त JOA की शर्ट पहनने का तर्क समझ मे नहीं आया। कार्यक्रम दिन के दूसरे पहर का है ऐसे में ये भी नहीं कहा जा सकता कि मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। JOA के एक पदाधिकारी ने इस संदर्भ में पूछने पर बताया कि शिवेंद्र दुबे व अमर प्रियदर्शी को BJP शामिल होना था तो JOA को इससे अलग रखना था। किसी भी खेल की संस्था को राजनीतिक पार्टियों से जोड़ने की कोशिश को सही नहीं ठहराया जा सकता है। ये दो लोगों का अपना निर्णय था JOA का नहीं, इसलिए JOA के टी शर्ट की जगह भगवा कपड़ा पहन लेते तो बेहतर होता।
बहुमुखी प्रतिभा के धनी शिवेंद्र को रांची प्रेस क्लब ने भी दी सदस्यता
शिवेंद्र दुबे बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं और उनकी पहुंच बहुत दूर-दूर तक है। संभवतः इसलिए रांची प्रेस क्लब (RPC) के कर्ता-धर्ताओं ने उन्हें हाल ही में अपना मूल सदस्य बनाया है। मूल सदस्य बनने के लिए दो योग्यता जरूरी है, पहला आपकी रोजी-रोटी का मुख्य आधार पत्रकारिता हो और दूसरा आपने कम से कम पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल तक काम किया हो। रांची का कोई भी पत्रकार पिछले 5-6 वर्षों के दौरान शिवेंद्र दुबे पत्रकार से मिला हो तो बताए ? इसके अलावा शिवेंद्र अपनी प्रतिभा का इस्तेमाल यूथ हॉस्टल, तीरंदाज़ी, रांची ओलंपिक संघ, वुशु, निःशक्त खेल जैसी कई संस्थानों के लिए भी करते हैं।
ACB की पूछताछ से शिवेंद्र काफी परेशान और विचलित थे और संभवतः उन्होंने इसी से मुक्ति की तलाश में BJP का ठौर तलाशा हो।
JOA के एक वरीय पदाधिकारी, नाम नहीं छापने की शर्त पर
खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए ही मैं BJP में शामिल हुआ हूँ। पार्टी में मौका मिलेगा तो खेल व खिलाड़ियों के लिए कुछ बेहतर करने का प्रयास करूंगा।
शिवेंद्र दुबे, कोषाध्यक्ष, JOA
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत