sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
नेपाल के काठमांडू में आगामी 8-9 जनवरी को हो रहे अंतरराष्ट्रीय थ्रोबाॅल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड के सभी खिलाड़ी शुक्रवार को नेपाल के लिए रवाना हुए। टीम थ्रोबाॅल संघ के पदाधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में रवाना हुए। टीम में अमरदीप कुमार, सुमित कुमार, विवेक कुमार, लस्टर हैंडरी, राकेश कुमार, कृष्णामाचारी नाग, सरोज कुमार, राजीव कुमार, अंशुमन राज, रंजीत तुरी एवम सूचन्द महतो शामिल हैं।
बीते दिनों हुए जोनल प्रतियोगिताओं के आधार पर टीम का चयन किया गया है। भारतीय टीम के कप्तान पूर्व में जूनियर एशियाई अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ी झारखण्ड के अमरदीप कुमार को बनाया गया है।
इस मौके पर नीरज वर्मा, वीर सिंह, सुरेश चंद्र महतो, कीर्ति कुमार ने सभी खिलाड़ियों और पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत