Sports Jharkhand
संजय कुमार झा योग फेडरेशन आॅफ इंडिया के महासचिव बने
sportsjharkhand.com टीम रांची
19:56:23

sportsjharkhand.com

रांची

पहली बार रांची के किसी खेल संघ के पदाधिकारी को फेडरेशन में महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेवारी मिली है। संजय कुमार झा को योग फेडरेशन आॅफ इंडिया का नया महासचिव बुधवार को बनाया गया। इसकी घोषणा फेडरेशन के अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल ने 41वीं राष्ट्रीय योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के समापन के मौके पर हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में की। उन्होंने कहा कि एजीएम में सर्वसम्मति संजय के महासचिव बनने पर मुहर लगाई गई। साथ ही उन्होंने कहा कि अगले वर्ष राष्ट्रीय योग स्पोट्र्स की मेजबानी बनारस करेगा। इस दौरान संजय को फेडरेशन की ओर से एक मोमेंटो, शॉल और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। महासचिव बनने के बाद संजय ने कहा कि मुझे जो इतनी बड़ी जिम्मेवारी सौंपी गई है, उसे मै पूरी ईमानदारी के साथ निभाऊंगा। योग को झारखंड में और पूरे देश में और आगे ले जाने का काम करूंगा। साथ ही खिलाड़ियों के रोजगार को लेकर हर संभव प्रयास करूंगा। चैंपियनशिप में ओवर आॅल चैंपियन का खिताब हरियाणा को मिला। फस्ट रनर अप वेस्ट बंगाल और सेकेंड रनर अप महाराष्ट्र की टीम रही।