sportsjharkhand.com टीम रांची रांची/नई दिल्ली
राष्ट्रीय खेलों से जुड़ी हुई कुल 36 टेप जारी किए गए हैं, इनमें से ज्यादातर टेप में झारखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष और भारतीय ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष आरके आनंद, आरके आनंद के बेटे और टीएफआइ अध्यक्ष चेतन आनंद, खिलाड़ियों से कमिशन मांगने के लिए कुख्यात टीएफआइ महासचिव प्रभात शर्मा, महिला खिलाड़ियों के यौन शोषण मामले में जमानत पर चल रहे संजय शर्मा और हवाला कारोबारियों के बीच बातचीत दर्ज है। पहली टेप में sportsjharkhand.com ने आपको बता दिया था कि कैसे निगरानी को मैनेज करने और उसके लिए दिल्ली से पैसा भेजने के तौर-तरीकों पर आरके आनंद और प्रभात शर्मा किस तरह की चर्चा फोन पर कर रहे हैं। http://www.sportsjharkhand.com/detailpanel.php?rcode=757
दूसरी टेप में प्रभात शर्मा और आरके आनंद के बीच बातचीत शुरू होती है और प्रभात अपने छोटे भाई संजय से रात को हुए डेवलपमेंट के संदर्भ में जानकारी देने को कहता है। उसके बाद राष्ट्रीय खेल घोटालों में आइओ की बात डीआइजी से होने की बात करते हुए संजय शर्मा कहता है आइओ ने सारा कुछ मैनेज कर दिया है। पहले प्रशांत (कर्ण, केस के पहले आइओ) और देवेन्द्र ठाकुर (केस के दूसरे आइओ) ने जो लिख दिया है कि मिलीभगत है, उसको पूरी तरह से सुधरवा दिया गया है। इसके बाद तत्कालीन सीएम हेमंत सोरेन से अपनी नजदीकियां बताते हुए संजय शर्मा कई तरह की बाते करता है। कहता है कि पूरे एथलेटिक्स (रांची में आयोजित सैफ जूनियर एथलेटिक्स) में ओपनिंग से लेकर क्लोजिंग तक हेमंत भैया (तत्कालीन सीएम) हमको अपने साथ में रखें, इवन जो उनका स्पीच था वह भी हम ही लिखे.... इसके अलावा भी केस से जुड़े डीआइजी, एडीजी समेत कई अफसरों को लेकर कई तरह की बातें इस बातचीत के दौरान हुई हैं। आप खुद ही सुनीए और पढिए क्या-क्या बात हुई....
दिनांक: 14 नवंबर 2013
समय: रात 8 बजकर 11.44 मिनट
आर के आनंद . क्या हाल है भई
प्रभात शर्मा . हां ठीक सर रात को डेवलपमेंट हुआ लीजिए ना संजय से बात
संजय शर्मा . हां नमस्ते सर
आर के आनंद . क्याए क्या हाल है|
संजय शर्मा . सब ठीक.ठाकए आप कैसे हैं सर
आर के आनंद . बढ़िया फर्स्ट क्लास
संजय शर्मा . हां सरए दरअसल इधर जो क्लोजिंग सेरेमनी हुआ ना सरए एथलेटिक्स वाले में
आर के आनंद . हूं
संजय शर्मा . तोए वह उससे मैं था तो वहीं DM से उनको मुलाकात करा दिए इनको
आर के आनंद . अच्छाए हूं
संजय शर्मा . यह सिन्हा जी को
आर के आनंद . हूं
संजय शर्मा . वह बहुत खुश हो गए बहुत इंप्रेस हो गए हैंए तो फिर आज हम लोग का 11:00 बजे उनके घर पर बहुत डिस्कशन हुआ और सारा चीज हम लोग वही आपको बताने के लिए 11:00 बजे फोन भी किए थे 12, 11:30 तक
आर के आनंद . हूं हूं
संजय शर्मा . तो उससे सर ऐसा है कि DIG साहब और इसकाए DIG साहब को यह जो प्रूफ जो हैए एक जो वह दिखा दिए हैं DIG साहब ओके कर दिए हैं
आर के आनंद . हूं
संजय शर्मा . तो उससे अभी हम लोग यही बात हुई उनसे की
आर के आनंद . हूं
संजय शर्मा . आप हमको करा दीजिए
आर के आनंद . हूं
संजय शर्मा . तो हम फिर उनको दे देते हैं
आर के आनंद . ठीक है
संजय शर्मा . तो हम बोले कि चुकी हम SP और DIG को तो अपने आप से देख रहे हैंए चुकी हम देख रहे हैं अपने भैया हम ADG वाले मे पूछे उनसेए एडीजी वाले में सर क्योंकि देखिए हम लोगों को 2. 3 का यह जरूरत है सर जैसा हम टोटल कर देते हैं या तो आप उस पेज को दे दीजिए जो पेज में आप आनंद साहब को हटाए हैंए या फिर हमको आप वह कर दीजिए जो क्या बोलते हैं या फिर सर्टिफाइड कॉपी दे दीजिए ठीक है इसका कॉपी दे दीजिए
आर के आनंद . हूं
संजय शर्मा . बोला की बात ऐसा है संजय जी की कॉपी या वह चीज़ देने का जब तक फाइनल नहीं हो जाएगा जैसे हम लोग करके भेजेंगे तो वही फाइनल होगाए डीआईजी साहब करके भेजेंगे वही फाइनल होगाए कोई ADG साहब ना अपने हाथ से लिखेंगे नहीं क्योंकि हम लोग जो केस कराइए हैं
आर के आनंद . चलो उनको बोलो बाद में दे देंगे क्या दिक्कत हैए तुम अपने पर रख लोए यार तुम अपने भाई हो क्या दिक्कत है
संजय शर्मा . नहीं
आर के आनंद . आ गए पैसे यार उनको बोलो पैसे आ गए मेरे पास क्या दिक्कत है
संजय शर्मा . तो मैंने वही बोला कि सर नहीं होता तो कम से कम चढ़ा दीजिए हमको
आर के आनंद . हां पड़ा लो और क्या
संजय शर्मा . हां तो फिर वही आज वह हमको वह बताएंगे देखिए उसमें जो है पहले जो देवेंद्र ठाकुर और जो प्रशांत जी जो सब लिखे थे नाए यह चूंकि इनकी कहीं लिखता नहीं है फिर भी इनकी मिलीभगत है क्योंकि इन्होंने कोई रोकने का प्रयास नहीं किया इसमें सब बहुत तरीका का लिखा हुआ था लेकिन अभी हम उसको कटिंग किए हैं हम आनंद साहब का नाम ही उड़ा दिया हूं | उसमें हमने यही मेंशन किया है कि चूंकि शुरू से जितने भी इसका टेंडर कमेटी वगैरह जितना बना है उसमें शुरू से उनकी कोई सनलिगता नहीं है और इनके द्वारा इंफॉर्मेशन विभाग को दिया गया है और दूसरी बात है चूंकि यह इस आयोजन कमेटी के अध्यक्ष भी नहीं है वर्किंग अध्यक्ष हैए अध्यक्ष शायद CM थे ना सर उसमें
आर के आनंद . हूं ए हूं एहूं
संजय शर्मा . हां तो CM थे और इसीलिए कहीं भी सनलिंगता नजर नहीं आ रही और हेड होने के नाते ऐसी कोई बात दिखाई नहीं देती इसलिए इनका बोले कि हम इस प्रक्रिया से बस उसको हम कर दिए हैं तो इसमें ना कहीं भी ऐसा नहीं है कि बस आप समझ लो कि हम उनका चर्चे मे ना ऐसा कर रहे हैं कि एकदम सफा चट कर के रख रहे हैं
आर के आनंद . नहीं उसमें वह लिखना ना चाहिए था ना मैंने जो इसकी कंप्लेंट की हैए कंप्लेंट के बारे में नहीं लिखा जो मैंने इसकी कंप्लेंट की है |
संजय शर्मा . हां तो वही तो बोले ना कि आपने विभाग को इन्होंने ही इन्फॉर्म किया तो वह सबसे पहले कि सारा चीज कौन इन्फॉर्म करके क्या होना चाहिए ऐसा हिसाब सब अभी इनको कर रहे हैं ताकि कल ओके वह करके कोई क्या हम और DIG साहब जब इन को प्रुफ करके निकाल देंगे आगे तो फिर
आर के आनंद . हूं
संजय शर्मा . तो ADG साहब उसको तो अप्रूव करेंगे ही करेंगे तो वह
आर के आनंद . करेंगे एक्टिव हो जाएगा
संजय शर्मा . तो वहीं हम उनको बोले कि सर आप मानो कि बुरा नहीं मानिएगा जैसे की हम सबको सेट कर रहे हैं तो ADG साहब को क्या देने का तो वह ही बोले कि देखो यार ऐसा है कि AGD साहब का जो आदमी है उनको हम लोग सेट किए हैंए उनसे बात बातचीत चल रही है और संभवत मेरा काम हो जाएगा क्योंकि वह अभी छुट्टी पर गया हुआ है वह वेल्लोर मे ट्रीटमेंट कराने अपनी बच्ची को लेकर गया हैए तो वह लौटता है और इधर माने लौटने के बादए मैंने पूछा कब आ रहा हैए बोला नहीं 18 को अभी 2 3 दिन सरकारी छुट्टी हैए 18 तक आ भी जाएगा वह
आर के आनंद . कौन
संजय शर्मा . जो आदमी उसका मीडिया है मीडिएटर |
आर के आनंद . हूं हूं हूं
संजय शर्मा . तो बोले कि मैं उसका अपना काम कर रहा हूं तो वही उनसे चूंकि उसको हम सीएम से भी किसी लिए मिला दिए क्योंकि उसको दो चीज हम करना चाह रहे थेए एक तो की CM मिला देने से वह बहुत खुश हो गया औरमेरा वेट भी पता चल गया दरअसल मधुकांत से पूछिएगा करके पूरा एथलेटिक्स में ओपनिंग से लेकर क्लोथिंग तक हेमंत भैया हमको अपने साथ में रखें ईवन जो उनका जो स्पीच था वह भी हमें लिखे और मधुकांत को दो दो बार मधुकांत मेरे पास कहकर आए यह करके थोड़ा भैया यह बुलवा दो वह बुलवा दो अगर आप इंटर एथलीट टूर्नामेंट करवाएंगे उसमें 800 बच्चे आएगे स्टेडियम खाली खाली दिलावा देना एकोमोडेशन दिलवा देना है
आर के आनंद . हो
संजय शर्मा . तो हम साथ में बात भी करा दिए तो वह बोल भी दिए अरे तुम लोग कर आओ ना जितना टूर्नामेंट कराना है कराओ हम सब अप्रूव करेंगे
आर के आनंद . हो
संजय शर्मा . और हम वहीं पर मधुकांत जी से बात भी किए थे कि भैया आनंद साहब को तो बोले नहीं संजय देखो हमको सुबोध धमकाया है बोला है कल सुबह आओ 13 तारीख को सुबह बुलाया है हम क्या बोलें इसमें तो CM और यह कर रहे थे हम लोग कमेटी गठित कर रहे थे हम बोले नहीं भैया ऐसा बात नहीं है इसमें CM साहब क्या है ? CM साहब तो अपना गुस्से में थे वह ओपनिंग सेरेमनी में क्या किए थे ना सर जो इनविटेशन कार्ड उसमें जयराम रमेश को विशिष्ट अतिथि बनाया था और मुख्य अतिथि थे यह यह राजपाल गवर्नर कि लेकिन दूसरा विशिष्ट अतिथि में इनका नाम होना चाहिए था
आर के आनंद . करेक्ट पॉइंट
संजय शर्मा . हां तो यह ओपनिंग में जा नहीं रहे थे बोले की संजय हम बड़ी फोर्स करके लाए की सर इतना बड़ा दूसरा कंट्री से सब आ रहा है अगर आप नहीं जाइएगा तो गलत मैसेज चला जाएगा सर तो बोले साला कार्ड में नाम नहीं है तो क्या जाए
आर के आनंद . नहीं बात तो वह ठीक कह रहा है वह यार
संजय शर्मा . तो हम वही बोले है कि
आर के आनंद . तो तुम उसको रिमाइंड कराओ इसको हेमंत को कि उसने बिल्कुल भी अर्जुन मुंडा ने शिबू सोरेन का नाम काट दिया था
संजय शर्मा . है ना हां
आर के आनंद . शिबू सोरेन को तो इंवाइट ही नहीं किया था
संजय शर्मा . वह नहीं ठीक है आप
आर के आनंद . उसके बाद भी हिम्मत देखो काट दिया था की बोलेगा नहीं यह तो मैंने इनके नाम ऐड करके बुलवाए थे जज का नाम मैंने और शिबू के घर से शिबू को उठाकर लेकर आया था मैं
संजय शर्मा . ओ जानते हैं आपके बारे में हम चर्चा भी किए थे वहां पर क्लोजिंग सेरिमनी पर तो बोले
आर के आनंद . हो
संजय शर्मा . क्यों तुम लोग आनंद साहब को नहीं बुलाया क्या
आर के आनंद . हो
संजय शर्मा . हम क्या बोले तो उनको भाई हम मधु कांत जी को बोले हैं नहीं हम को बोल रहे थे कि CM और सेक्रेटरी लेवल का तो हम बोले की जो अढ़ाई और सेक्रेटरी मैडम स्पष्ट बोल दिए कि जब अढ़ाई करोड़ आप के कहने पर 2 करोड़ रुपया क्या हम टूर्नामेंट करवा सकते हैं तो क्यों नहीं किसी को भुला सकते हैं अगर आप सजेस्ट कीजिए गा तो हम लोग नहीं बुलाते हम लोग नया डायरेक्टर नया सेक्रेटरी हम लोग नहीं जान रहे हैं अब हम लोग उस चीज को नजरअंदाज हो गया तो आपको याद दिलाना चाहिए वही हम बोले कि देखिए क्या ऐसे मधुकांत जी यार थोड़ा सा गलती हो गया आनंद साहब को और जो भी डिग्निटी था बोले नहीं सुबोध कांत राय हाथ में उसको चढ़ा रहा है हम बोले कि सुबोधकांत राय को हम नहीं जानते हम जानते हैं कि अगर आज बड़ा स्टेडियम बना है due to आनंद साहब ना नेशनल गेम आता ना यह स्टेडियम होता
आर के आनंद . हो
संजय शर्मा . जयराम रमेश बहुत तारीफ किया बोला कि हिंदुस्तान में ऐसा स्टेडियम मैंने नहीं देखा पेपर कटिंग में बड़ा.बड़ा हेड लाइन में लिखा हुआ है इतना बड़ा दाद उसने सुना ही नहीं हम बोले कि आज अगर ऐसा है कि यह सब हमको 101% लगा नहीं कि मधुकांत वगैरह जो है यह सही आदमी नहीं है सर थोड़ा साहब
आरके आनंद . नहीं यह मैं मानता हूं तुम्हारी बात
संजय शर्मा . और इस बार जब आप आइए गाना जरूर आप एकदम हेमंत भैया तो जरूर मिलिए और जरूरी बात पूछ भी लीजिएगा
आर के आनंद . नहीं करेंगे करेंगे जरूरी करेंगे
संजय शर्मा . यह rumour उड़ाए है कि CM साहब बनाए हैं अरे हम क्या बनाने जाएगा कि कौन चीफ गेस्ट होगा और कौन,
आर के आनंद . नहीं नहीं नहीं पूरी बात मुझे पता है तुम छोड़ो ना पूरी बात मैं जानता हूं
संजय शर्मा . अगर ओपनिंग मुंडा का नाम हो गया है तो फिर क्या है
आर के आनंद . नहीं नहीं नहीं कुछ नहीं है तुम छोड़ो पूरी बात मैं जानता हूं
संजय शर्मा . तो सर तो सर उसके बाद जब हम इनको मिला दिए यह बहुत प्लीज हो गए बोले कि नहीं संजय जी आपका तो बहुत अच्छा है ऐसा हुआ ना सर की ओपनिंग वाले में ना गवर्नर के साथ मेरा फोटो निकला पेपर में और हेमंत भैया माइक पकड़े स्पीच दे रहे हैं इस तरीके का फोटो निकला तो सब लोग यह था वही सिन्हा जी बोले देखिए संजय जी हम आपका काम 101% कर दिए हैं और खाली हम प्रूफ भी चेक कर लिए हैं उनसे से डीआईजी साहब से डीआईजी साहब से बात भी कर ली है जो वह लेकर आएगा हम अप्रूव कर देंगे
आर के आनंद . हो
संजय शर्मा . तो वह बोले कि ठीक है तो अब सर हम वही आपको बताना था कि वही यह सब सिचुएशन हो चुका है सर तो हम लोग यही सोचे थे कि आप 12 को आप आएंगे तो उनको 12 तक का टाइम दे देंगे कि 12 को आएंगे तो आपसे मिलवा भी देंगे या फिर
आर के आनंद:उसको बोल दो कि उसको दिल्ली से उठवा लेगा यार उसके बंदे होंगे दिल्ली में आजकल
संजय शर्मा . उसका तो सर उसका नहीं है सर बोले भी थे तो बोला कि क्योंकि हम उसको नहीं बताया सर कि यह आप कर रहे हैं
आर के आनंद . हां हां
संजय शर्मा . अभी तो उसको
आर के आनंद . उसको तो यार तुम अभी किसी को भेजकर करवा लो
संजय शर्मा . अच्छा सर और तो सर यही है सर इधर तो असर आपके आने का प्रोग्राम नहीं है ना सर
आर के आनंद . नहीं अभी नहीं है
संजय शर्मा . और सर आपका तबीयत कैसा चल रहा है
आर के आनंद . सब ठीक है ठीक है तू रख तु रख
संजय शर्मा . तो हम सिर्फ ऐसा करेंगे ना कि हम लाइनअप करते हैं किसी को और
आर के आनंद . कल लाइनअप करो फिर मुझे बता देना
संजय शर्मा . ताई क्वार्क पका गया है तो रिंग करके आपको बता देंगे ना हम सर
आर के आनंद . नो प्रॉब्लम नो प्रॉब्लम ठीक है जी
संजय शर्मा . ठीक है सर
आर के आनंद . ठीक ठीक
संजय शर्मा . और सर हेलो
आर के आनंद . हां
संजय शर्मा . और दो मधु कोड़ा (Madhu Koda) वाला बोले थे ना सर समन
आर के आनंद . हां
संजय शर्मा . वह हम पूछे थे दोनों से पूछे थे तो वह बोले यार कोई समन मन नहीं किया और किसी से कोई पूछताछ नहीं हुई तो हम बोले कि आज नहीं ऐसा सुनने में आया है जो तो बोले बोले जो बोल रहा है वह साला गलत बोल रहा है समन नहीं है मधु कोड़ा का कोर्ट से होगा तो नहीं जानते लेकिन निगरानी विभाग से कोई लेटर नहीं निकला है
आर के आनंद . नई ठीक है ठीक है नहीं ठीक ठीक है ठीक है ठीक है ठीक है
संजय शर्मा है . ना ओके सर
आर के आनंद . ठीक है ओके ठीक हैए ठीक है
संजय शर्मा . ओके गुड नाइट सर
नोट: इस खबर के साथ नीचे आॅडियो क्लीपिंग्स भी डाली गयी है, जो कि दिल्ली के प्रेस क्लब में आज जारी की गयी। हमारा मकसद किसी को नीचा दिखाना नहीं है, लेकिन पत्रकारिता के विहित मापदंडों के तहत जनहित में इस खबर का प्रकाशन किया जा रहा है।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत