sportsjharkhand.com टीम रांची sportsjharkhand.com टीम
रांची
sportsjharkhand.com में पिछले दो माह से ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया (TFI) से जुड़े सनसनीखेज खुलासों के बाद भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) में ईमेल वार का दौर शुरू हो गया है। TFI के पूर्व अध्यक्ष और चेयरमैन हरीश कुमार ने IOA महासचिव राजीव मेहता को संबोधित 31 पन्नों का मेल 4 मई की शाम 4 बजकर 26 मिनट पर भेजा है। मेल की कॉपी IOA के सभी प्रमुख पदाधिकारियों, राष्ट्रीय खेल संघों के पदाधिकारियों के अलावे कुछ प्रमुख खेल प्रशासकों को भी भेजी गई है। पत्र 29 अप्रैल को लिखा गया है और मेल करने से पहले सभी सदस्यों को पत्राचार के ज़रिए भी भेजी गई है। पत्र के साथ sportsjharkhand.com द्वारा किये गए खुलासों से जुड़ी ऑडियो टेप की सीडी भी भेजी गई है।
इस मेल के जवाब में महिला खिलाड़ियों की छात्रवृति में कमीशन मांगने समेत कई आरोपों से घिरे TFI के महासचिव प्रभात शर्मा ने भी IOA के समस्त पदाधिकारियों को एक पत्र मेल किया है। जिसमें खुद और यौन शोषण के आरोप में जेल में बंद संजय शर्मा का बचाव किया गया है। बेल पिटीशन पर झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा दिये मांगे गए कारण पृच्छा और बोकारो पुलिस द्वारा किये गए FIR को आधार बना खुद को पाक-साफ बताने में कोई कोर-कसर नही छोड़ा गया है। गए यह मेल शनिवार की शाम को किया गया है।
राजीव मेहता से इस्तीफा देने की अपील
TFI के पूर्व अध्यक्ष हरीश कुमार ने 26 जून 2016 को हुए TFI के चुनाव से पूर्व रची गई साज़िशों में शामिल रहने का आरोप लगाते हुए राजीव मेहता से इस्तीफा देने की अपील की है। चुनाव से इतर भी हरीश कुमार ने राजीव मेहता पर कई आरोप लगाए और उससे संबंधित दस्तावेजों की प्रति भी पत्र के साथ संलग्न की है।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत