Sports Jharkhand
सिमडेगा में खिलाड़ियों ने बापू और लाल बहादुर शास्त्री को दी अनोखी श्रधांजलि
sportsjharkhand.com टीम रांची
17:29:25
रास्ट्रपिता माहत्मा गांधी और पूर्व प्रधानमन्त्री लालबहादुर शास्त्री जी के जन्म दिवस के शुभावसर पर हॉकी सिमडेगा द्वारा निबंध एवम भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।जिसमे जिला के 72 बालक/बालिका हॉकी एवम् फुटबॉल खिलाड़ियों ने भाग लिया।इससे पूर्व सर्वप्रथम आयोजन समिति के सदस्यों एवम सभी खिलाड़ियों ने दोनों महापुरुषों की तस्वीर पर माला एवम् पुष्प चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किये। प्रतियोगिता में काजल बड़ा प्रथम , नीलम लुगुन और अनुज बेसरा द्वितीय एवम निक्की कुल्लू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि निबन्ध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान काजल बड़ा ने ही प्राप्त की, द्वितीय स्थान प्रीति केरकेट्टा तथा तृतीय स्थान सम्मी बड़ा ने प्राप्त की। कार्यक्रम का अंत रघुपति राघव राजा राम गाकर किया गया। आयोजन को सफल बनाने में हॉकी सिमडेगा के महासचिव मनोज कोनबेगी, कमलेस्वर मांझी, प्रथम के रामकुमार सिंह एवम् बीना केरकेट्टा इत्यादि थे।