Sports Jharkhand
तीन दिवसीय वॉलीबॉल रेफरी क्लीनिक का आगाज
sportsjharkhand.com टीम रांची
20:15:08

sportsjharkhand.com टीम

रांची 

शुक्रवार को हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम, होटवार में झारखण्ड वॉलीवॉल संघ द्वारा  रेफरी क्लीनिक सह परीक्षा आयोजित की गई है। क्लीनिक सह परीक्षा के लिये भारतीय वॉलीवॉल संघ ने अंतरराष्ट्रीय रेफरी करुणा निधान प्रमाणिक  को कोर्स डायरेक्टर बनाया है। तीन दिवसीय वॉलीबॉल रेफरी क्लीनिक सह रेफरी परीक्षा में पूरे झारखण्ड से 10 महिला सहित कुल 52 रेफरियों ने भाग लिया। इस अवसर पर अमर कुमार चौधरी,  सुनील सहाय, शेखर बोस,  एस के मिश्रा, सुनील राय, सेतांक सेन, राजेश कुमार सिंह, निशिकांत पाठक, संजय गुप्ता, संजय ठाकुर, अनन्त कुमार चौधरी, राजीव मिश्रा,  मन्टुन साह, कुन्दन कुमार, विजय वर्मा सहित झारखण्ड वॉलीबॉल संघ के सदस्य उपस्थित रहे।