sportsjharkhand.com टीम रांची रांची
रांची के सुशांत मिश्रा और पंकज यादव U 19 भारतीय टीम में शामिल रांची के दो खिलाड़ियों सुशांत मिश्रा और पंकज यादव का चयन यूथ एशिया कप के लिए भारतीय अंडर-19 टीम में किया गया है। आज ब्रिटेन में चयनकर्ताओं की हुई बैठक में टीम की घोषणा की गई टीम की कप्तानी ध्रुवचंद को सौंपी गई है। पिछले विश्व कप में अंडर-19 भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले रांची के पंकज यादव और सुशांत मिश्रा का चयन भारतीय टीम में किया गया है। पता हो कि आगामी 3 से 15 सितंबर तक श्रीलंका में यूथ एशिया कप का आयोजन होना है। पंकज यादव और सुशांत मिश्रा के 15 सदस्य भारतीय टीम में जगह बनाने पर रांची जिला क्रिकेट संघ व झारखंड राज्य क्रिकेट क्रिकेटसंघ के पदाधिकारियों और क्रिकेट प्रेमियों ने खुशी जाहिर करते हुए सुशांत और पंकज के बेहतर प्रदर्शन की कामना की है। सुशांत अभी भारतीय U 19 टीम के साथ इंग्लैंड में त्रिकोणीय श्रृंखला खेल रहे हैं जबकि पंकज बैंगलोर में नेशनल क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षणरत हैं।
JSSPS में कैडेट्स का प्रशिक्षण शुरू, सोमवार को 35 कैडेट्स पहुंचे
10 माह बाद ट्रैक पर लौटे एथलिट, U 14 में JSSPS का जलवा बरकार
राज्य में खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग करेगा झारखंड वॉलीबॉल संघ
पियरे डी कौबेर्टिन आफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक 30-31 जनवरी को
रांची जिला तीरंदाज़ी संघ के सहयोग से रांची प्रेस क्लब में आर्चरी सेंटर की शुरुआत