Sports Jharkhand
बिरसा आर्चरी अकादमी के धनुर्धरों ने झारखण्ड को बनाया चैंपियन
sportsjharkhand.com टीम रांची
21:09:40
sportsjharkhand.com टीम

रांची

बिरसा मुंडा आर्चरी अकादमी सिल्ली और जोन्हा के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का एक बार फिर लोहा मनवाया है। सेंटर के खिलाड़ियों की बदौलत ही झारखण्ड इंदौर में खेली गयी 62वीं SGFI राष्ट्रीय स्कूली प्रतियोगिता का ओवरऑल खिताब जीत पाया। सेंटर के तीरंदाजों ने 13 एकल और 6 टीम स्पर्धा के पदक अपने नाम किये। झारखण्ड की पूरी टीम 23 पदक जीत पायी जिनमे से 19 पदक जिताने का श्रेय बिरसा अकादमी सेंटर के धनुर्धरों को जाता है। अकादमी के जिन तीरंदाजों ने इंदौर में पदक पर निशाना साधा उनमे रीना ने 3 कांस्य+टीम स्वर्ण, सुशीला ने 3 रजत+टीम स्वर्ण, अभिषेक ने 1 रजत, अंकिता ने 1 रजत+टीम कांस्य, दीप्ति ने 2 कांस्य+टीम कांस्य, सुधीर ने 1 रजत+2 कांस्य+टीम स्वर्ण और ज्योति+अनुराधा+रीना+सुशीला ने टीम का स्वर्ण पदक जीता। बिरसा आर्चरी अकादमी के तीरंदाजों ने पिछले कई वर्षों से राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक बिखेरी है और चमक बिखेरने का यह सिलसिला जारी है।